रोहित शेट्टी ने पीएम मोदी का संदेश किया साझा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमलों की साजिश करने वालों को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने आज गुरुवार को बिहार के मधुबनी से कहा कि हमलों के लिए जिम्मेदारी लोगों को सजा मिलकर रहेगी और उन्हें धरती के आखिरी छोर तक खदेड़ा जाएगा। फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने पीएम मोदी के इस संदेश की चंद लाइनें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।
'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' का सीक्वल बनाएंगे रोहित शेट्टी
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पहलगाम हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही खुले मंच से आतंकियों और उनके आकाओं को साफ शब्दों में चेतावनी दी। उनके पोस्ट पर यूजर्स पीएम मोदी पर भरोसा जता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है'। रोहित शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में एलान किया है कि 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' के सीक्वल जल्द बनेंगे।
Dia Mirza: पहलगाम हमले के बाद फवाद को लेकर बदले दीया मिर्जा के सुर, समर्थन वाले अपने बयान पर दी सफाई