रोहित शेट्टी की टीम ने जारी किया बयान
रोहित शेट्टी पिक्चर्ज की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें इन सभी दावों को गलत बताया गया है। उन्होंने बयान में लिखा, ‘हम सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर चल रही उन खबरों को लेकर सख्त स्पष्टीकरण देना चाहते हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि गोलमाल 5 फिल्म ‘दो और दो पांच’ से प्रेरित या उस पर आधारित है।
हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि ये खबरें पूरी तरह गलत, भ्रामक और बेबुनियाद हैं। हम सभी मीडिया हाउस, पब्लिकेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अपील करते हैं कि बिना पुष्टि के ऐसी जानकारी पब्लिश या शेयर न करें।’
गलत खबरें फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
बयान में प्रोडक्शन हाउस ने गलत जानकारी फैलाने को लेकर चेतावनी भी दी है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘रोहित शेट्टी या गोलमाल 5 से जुड़ी किसी भी खबर, अपडेट या स्पष्टीकरण को पब्लिश करने से पहले हमारी टीम या हमारे आधिकारिक पीआर पार्टनर यूनिवर्सल कम्युनिकेशंस से पुष्टि करना जरूरी है। ऐसा न करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हम मीडिया से उम्मीद करते हैं कि वे पत्रकारिता की जिम्मेदारी और सटीकता बनाए रखें। साथ ही, जो गलत खबरें पहले से चल रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द हटाया या सही किया जाए।’
गोलमाल फ्रेंचाइजी का रहा है जबरदस्त क्रेज
'गोलमाल: फन अनलिमिटेड', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन' सभी फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। अब जब 'गोलमाल 5' पर काम शुरू होने वाला है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस बार रोहित शेट्टी क्या नया लेकर आएंगे।