रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का आज रविवार का वीकएंड का वार एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। इसमें स्काउट ओपी को उनके व्यवहार की वजह से खूब फटकार लगी है। पहले रोहित शेट्टी ने नाराजगी जाहिर की। फिर, स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी आज रियलिटी शो में पहुंचीं। उन्होंने न सिर्फ स्काउट (तन्मय) को डांट लगाई, बल्कि लव गिल को भी आईना दिखाया।
स्काउट-काशवी-लव गिल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
गर्लफ्रेंड ने स्काउट को सुनाई खरी खोटी
बीते काफी दिनों से स्काउट और लव गिल के बीच नजदीकियां बढ़ती देखी जा रही हैं। एक तरफ दोनों अपने रिश्ते को बहन-भाई का नाम देते हैं। वहीं, पिछले एपिसोड में स्काउट को लव के पैर इस अंदाज में दबाते देखा गया, जो काफी असहज करने वाला सीन था। इसी को लेकर रोहित शेट्टी ने भी दोनों की जमकर क्लास लगाई। फिर, स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने भी स्काउट को गलती का अहसास कराया और खूब खरी-खोटी सुनाई। अचानक काशवी को देख पहले तो स्काउट की हवाईयां उड़ गईं। फिर, वे अपनी गलती मानते नजर आए।
बिग बॉस 20
- फोटो : वीडियो ग्रैब
काशवी ने स्काउट से पूछा- मसाज पार्लर कैसा चल रहा है?
रोहित शेट्टी ने कहा, 'स्काउड आपसे कोई मिलने आया है'। फिर उन्होंने काशवी को बुलाते हुए कहा, 'हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम जो कह रहे हैं, क्यों कह रहे हैं? कोई एजेंडा नहीं है। चैनल ने या हमने काशवी को नहीं बुलाया। वे यहां आना चाहती थीं और स्काउट से बात करना चाहती थीं'। काशवी ने शो में पहुंचते ही स्काउट से पूछा, 'कैसा जा रहा है मसाज पार्लर तन्मय? यह सुन स्काउट सन्न रह गए।
लव गिल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
काशवी ने लव से किए तीखे सवाल
काशवी ने सिर्फ स्काउट ही नहीं, बल्कि लव से भी सवाल किए और पूछा, 'लव क्या सच में अपने भाईयों के साथ ऐसा करते हो? इस पर लव ने कहा, 'मुझे दर्द हो रहा था। स्काउट को नॉलेज थी तो उसने हेल्प की'। काशवी ने दूसरा सवाल किया, 'आप अपने मुंहबोले भाईयों के साथ भी ऐसा करते हो'? इसके बाद लव गिल बार-बार यही कहती रहीं कि 'मुझे दर्द था तो स्काउट ने मुझे उसमें हेल्प किया। मुझे नहीं पता कि बाहर कैसे दिख रहा है। मगर, मेरे लिए यह क्लियर था'।
स्काउट-यंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
यंग ने किया स्काउट का बचाव, कही ये बात
काशवी ने स्काउट से कहा, 'तन्मय लोग तुम्हें पसंद करते हैं और तुम लेग्स प्रेस कर रहे हो। यह मुझे ही देखकर इतना खराब लगा। मेरे पेरेंट्स को भी खराब लगा। आप वहां, केयर टेकिंग करने गए हो। आपको घर वाली फीलिंग चाहिए थी तो घर पर ही बैठना चाहिए था'। इस बीच यंग डीएसए ने स्काउट की तरफदारी की और काशवी को कहा कि 'यह हर वक्त आपका ही नाम लेता रहता है। इसका और लव का भाई-बहन वाला ही एंगल है। उसको मसल्स का नॉलेज है। इसलिए उसने हेल्प किया'। वहीं, स्काउट ने भी गर्लफ्रेंड के सामने सफाई दी। इस पर काशवी बोलीं, 'जब आप कनिका, यंग, आसिफ के साथ मस्ती करते हो तो कंपलीट वाइब्स आती हैं।
मगर, जब लव से बात करते हो तो लोग असहज होते हैं। यह थोड़ा भद्दा तन्मय। मैं आपको डेली सपोर्ट करती हूं। आपके फैंस, जो आपने इतनी मेहनत से बनाए हैं। सबने आपके फेवर में बोला है'।
बिग बॉस 20
- फोटो : वीडियो ग्रैब
गर्लफ्रेंड के सामने रोने लगे स्काउट
गर्लफ्रेंड ने जब स्काउट को उनकी गलती का अहसास करा दिया तो वे काफी भावुक हुए। काशवी ने कहा, 'आप किसी बैकग्राउंड कैरेक्टर की तरह किसी लड़की के पीछे भाग रहे हो'। इस पर स्काउट बोले, 'ऐसा नहीं है काशवी'। काशवी ने सख्ती दिखाते हुए कहा, 'जो सब आप बातें बोलते हो आपकी जैसी चर्चा किसी की नहीं हो रही है। एक गलती किसी को डिफाइन नहीं करेगी। बहुत टाइम है अभी। आधा शो बचा है। तन्मय मैं आपको दिल से सपोर्ट कर रही हूं। मुझे जब ट्यूमर था, आप पूरी तरह मेरे साथ थे। अब भी मुझे आप पर पूरा भरोसा है। मैं आपके साथ पूरी तरह से हूं'। वहीं, स्काउट इतने सकपका गए कि बोले, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि कैसे एक्सप्रेस करूं खुद को'। दोनों की बात सुनकर बाकी प्रतिभागी रोने लगे।
काशवी बोलीं- 'उसने आपको फंसाया'
काशवी ने स्काउट से आगे कहा, 'आप इतना इमोशनली मैनिपुलेट हो चुके हो। उसने आपको फंसाया। ट्रैप में डाला और आप फंस चुके हो'। काशवी का इशारा लव की तरफ था। इस दौरान लव गिल काफी भावुक दिखीं। वहीं, माही ने लव से कहा कि काशवी से सॉरी कह दो। मगर, लव गिल इससे सहमत नहीं दिखी।
काशवी-रोहित शेट्टी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
रोहित बोले- 'पैर दबाने से शो हिट नहीं हो जाएगा'
आखिर में स्काउट ने काशवी से वादा किया, 'मैं आपको खोना नहीं चाहता इस शो क लिए। मैं क्विट कर सकता हूं अभी। मैं खुद को बदलूंगा'। इस पर रोहित शेट्टी ने कहा कि क्विट करने के लिए नहीं कहा जा रहा है। स्काउट ने कहा कि मैं इसे (काशवी) खोना नहीं चाहता'। इसके बाद रोहित ने आगबबूला होते हुए कहा, 'मसाज बंद कर दो ना। इतना नहीं हो पाएगा'? रोहित शेट्टी लव और स्काउट दोनों पर चिल्लाए। साथ ही कहा, 'हो सकता है कि मेरी भी ट्रोलिंग शुरू हो जाएगी। 14-15 करोड़ लोग बिग बॉस देख रहे हैं। सपोर्ट के साथ-साथ उन्हें डिफेंड भी करना पड़ रहा है। लोग सिर्फ सपोर्ट करेंगे तो मजा आएगा। किसी के पैर दबाने से शो को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह शो 20 साल से चल रहा है। किसी के पैर दबाने से शो हिट हो जाएगा। ऐसा नहीं है'।
क्या टूट जाएगा स्काउट और काशवी का रिश्ता?
आखिर में रोहित शेट्टी ने कहा, 'मैं एक बड़े भाई की तरह कह रहा हूं यह चीज इरिटेट कर रही है'। उन्होंने यंग से कहा, 'अगर तू इसका सच्चा दोस्त है तो इसको समझाएगा। हमारा कुछ नहीं जाएगा'। काशवी को भी यंग ने कहा कि मैं समझा दूंगा। आप टेंशन मत लो'। काशवी ने आखिर में कहा कि स्काउट ओपी मुझे आप पर यकीन है। पूरी दुनिया आपके साथ खड़ी है। मैं भी दोस्त की तरह खड़ी हूं'। शो से जाते-जाते काशवी रिलेशनशिप के मामले में स्काउट को थोड़ी सी टेंशन दे गईं। उन्होने कहा कि मैं आपको सपोर्ट करती रहूंगी, बतौर एक दोस्त। इसके बाद स्काउट ने कहा कि दोस्त के रूप में नहीं, काशवी मुझे आपकी जरूरत है। इस पर काशवी ने कोई जवाब नहीं दिया।
आम्रपाली-रोहित शेट्टी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
रोहित शेट्टी ने आम्रपाली को क्यों फटकारा?
काशवी जब जा रही थीं तो आम्रपाली ने काशवी को कहा कि हम आपको भाभी बुलाने लगे हैं। इस पर रोहित शेट्टी ने आम्रपाली को भी फटकारा और कहा, 'बेवकूफ लग रहा है, जो चल रहा है। लोग क्या कह रहे हैं पता भी है'। इसके बाद आम्रपाली ने सॉरी बोला'। बता दें कि कल के एपिसोड में लव गिल स्काउट पर नाराज होती नजर आएंगी। उन्होंने इस बात पर स्काउट पर नाराजगी जताई कि उनकी वजह से इमेज खराब हुई। लव गिल फूटफूटकर रोती दिखीं और स्काउट से बोलीं, 'तुमने मेरा करियर बर्बाद कर दिया'।