जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन ने किया फैंस का अभिवादन
- फोटो : एएनआई
धमकी के बीच जारी रखी 'संडे दर्शन' की परंपरा
अमिताभ बच्चन ने 'संडे दर्शन' की यह परंपरा तब भी जारी रखी, जब एक्टर को हाल ही में बम की धमकी वाला ईमेल मिला। आज 25 अक्तूबर रविवार को भारी सिक्योरिटी के बीच अमिताभ बच्चन ने जलसा के बाहर अपने फैंस का स्वागत किया।
- अमिताभ बच्चन ने अपने हर हफ्ते रविवार दर्शन के रिवाज को जारी रखते हुए मुंबई के जुहू में अपने बंगले जलसा से बाहर निकलकर इंतजार कर रहे फैंस का अभिवादन किया।
- बिग बी ने खास अंदाज में अपने प्रशंसकों से मुलाकात की और हाथ हिलाते हुए अभिवादन किया। फिर इतने बेशुमार प्यार और स्नेह के लिए शुक्रिया अदा किया।
- आज 'संडे दर्शन' के दौरान बिग बी के साथ उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी मौजूद रहे। वहीं, सुरक्षा का भी कड़ा पहरा दिखा।
बिग बी से मिलने फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा
फैंस बिग बी के घर के बाहर खड़े थे, जबकि मुंबई पुलिस अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी के लिए उनके पास खड़ी थी। अभिषेक बच्चन भी अपने पिता के साथ खड़े होकर भीड़ पर नजर रख रहे थे। अपने पसंदीदा एक्टर के लिए प्यार दिखाने के लिए जुहू के जलसा में फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि, फैंस पुलिस बैरियर के पीछे खड़े थे।
पुलिस को मिला था धमकी भरा ईमेल
शुक्रवार को मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कहा गया था कि अमिताभ बच्चन के मुंबई वाले बंगले को निशाना बनाया गया है। यह धमकी भरा ईमेल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके के एक स्कूल को मिला था। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बारे में अधिक जानकारी का इंतजार है।
हेल्थ पर बिग बी ने क्या अपडेट दिया?
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी अपनी हेल्थ पर एक अपडेट शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें ठीक होने के लिए और आराम की जरूरत है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि डॉक्टरों ने उन्हें अपनी रेगुलर ऑनलाइन एक्टिविटी से ब्रेक लेने की सलाह दी है।