फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह-आलिया की फिल्म को दो साल पूरे, धर्मा प्रोडक्शंस ने शेयर किया पोस्ट

Mon, 28 Jul 2025 12:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2 Years Of Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज को आज 28 जुलाई को दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर धर्मा प्रोडक्शंस ने पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2023 में फिल्म आई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के जरिए करण जौहर ने लंबे वक्त बाद निर्देशन में वापसी की। लीड रोल में नजर आए आलिया भट्ट और रणवीर सिंह। आज 28 जुलाई को इस फिल्म की रिलीज को दो साल पूरे हो गए हैं। फिल्म की एनिवर्सरी पर धर्मा प्रोडक्शंस ने एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' - फोटो : इंस्टाग्राम
धर्मा ने शेयर किया पोस्ट
धर्मा प्रोडक्शंस के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'इस तरफ सिर्फ ऑल वाला प्यार'! आगे लिखा है, 'प्यार, हंसी, परिवार और भावनाओं से भरी एक कहानी का जश्न! फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को दो साल पूरे'। बता दें कि इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज सितारे भी नजर आए। 
 

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' - फोटो : इंस्टाग्राम
धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन
फिल्म में शबाना आजमी और धर्मेंद्र के बीच किस सीन फिल्माया गया, जो काफी वायरल हुआ। फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' परिवारों और संस्कृतियों के बीच कॉम्पलेक्स डायनेमिक्स  को दर्शाती हुई फिल्म है। रॉकी (रणवीर सिंह), एक अमीर पंजाबी परिवार का एक खुले विचारों वाला लड़का हैं। वहीं रानी (आलिया), एक महत्वाकांक्षी बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती है। दोनों के बीच काफी मतभेद हैं, इसके बावजूद वे प्यार में पड़ जाते हैं।
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर किया ऐसा प्रदर्शन
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था और हिट रही थी। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 11.1 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसका इंडिया नेट कलेक्शन 153.55  करोड़ रुपये रहा। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 357.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसे  150 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया था। अगर इसे देखना चाहें तो यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें