फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड निर्माता रॉब रेनर-पत्नी की मौत मामले में बेटे निक ने खुद को बताया बेकसूर; इस तारीख को होगी अगली पेशी

Tue, 24 Feb 2026 02:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rob Reiner Death Case: हॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल रेनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में उनके ही बेटे निक रेनर को गिरफ्तार किया गया था। अब कोर्ट में पेशी के दौरान निक रेनर ने खुद को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन
रॉब रेनर-पत्नी मिशेल, निक रेनर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्ममेकर और अभिनेता रॉब रेनर व उनकी पत्नी मिशेल रेनर को 14 दिसंबर 2025 में अपने लॉस एंजिल्स स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया था। दोनों के शरीर पर चाकू से हमले के निशान मिले। शक की सुई रॉब रेनर और मिशेल के बेटे निक पर टिकी और गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस मामले में निक रेनर की कोर्ट में पेशी हुई। रॉब रेनर के बेटे ने खुद को बेकसूर बताया है।

विज्ञापन


माता-पिता की मौत मामले में क्या बोले निक?
रॉब रेनर और उनकी पत्नी को अपने घर में मृत पाया गया था। कपल की मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया था। दोनों की कथित हत्या का शक बेटे निक रेनर पर गया और गिरफ्तार किया गया। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया था कि 32 वर्षीय निक रेनर को माता-पिता की हत्या के संदेह में हिरासत में लिया गया। अब निक रेनर ने माता-पिता की मौत के दो महीने से ज्यादा वक्त बाद फर्स्ट-डिग्री मर्डर के दो मामलों में खुद को बेकसूर बताया है। 

निक रेनर के वकील ने दी अर्जी 
निक ने पहली बार इस बात से इनकार किया कि उसने अपने माता-पिता पर चाकू से हमला किया और हत्या कर दी। बता दें कि रॉब रेनर और मिशेल की मौत मामले की सुनवाई सोमवार को कोर्ट में हुई। निक रेनर ने दोहरे हत्याकांड के आरोप में खुद को दोषी नहीं ठहराया। सजा की सुनवाई लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में हुई। निक रेनर के वकील, डिप्टी पब्लिक डिफेंडर किम्बर्ली ग्रीन ने सोमवार को उनकी तरफ से अर्जी दी थी। 
विज्ञापन


कब होगी अगली सुनवाई?
रॉब रेनर के चार बच्चों में से तीसरे हैं। निक रेनर को गिरफ्तारी के बाद से ही बिना बेल के हिरासत में रखा गया है। निक की गिरफ्तारी 14 दिसंबर को लॉस एंजिल्स के पॉश ब्रेंटवुड सेक्शन में उनके घर पर उनके माता-पिता के मृत पाए जाने के कुछ घंटों बाद हुई थी। रेनर कोर्ट में पेशी के दौरान मुंडे हुए सिर के साथ आए। इस दौरान वे ब्राउन कलर की जेल वाली पोशाक में दिखे। जज के सुनवाई शुरू करने से पहले उन्होंने शीशे के पीछे से अपने वकील से थोड़ी देर बात की। इस मामले की अगली सुनवाई अब 29 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें