फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा मिलने के बाद बुरी तरह टूट गईं थीं आरजे महवश, हो गया था डिप्रेशन; शेयर किया चौंकाने वाला किस्सा

Tue, 19 May 2026 07:00 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

RJ Mahvash: आरजे महवश इन दिनों काफी चर्चाओं में चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि सगाई टूटने के बाद वे कितना परेशान हो गईं थीं। 

विज्ञापन
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरजे महवश ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक भावुक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 19 साल की उम्र में उनकी सगाई टूट गई थी, जिसके बाद वह बुरी तरह टूट गई थीं।

एक्स-फियांसे ने दिया था 3 बार धोखा

विज्ञापन

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में महवश ने बताया कि उनकी मुलाकात अपने एक्स-फियांसे से फेसबुक पर हुई थी। वह अलीगढ़ का था। महवश ने कहा, ‘मैं उससे बहुत प्यार करती थी। मुझे लगता था कि उससे बेहतर कोई हो ही नहीं सकता। मैंने अपने परिवार से तक कह दिया था कि अगर उससे शादी नहीं हुई तो मैं घर से भाग जाऊंगी।’

उन्होंने आगे बताया कि उस शख्स ने उन्हें एक-दो नहीं बल्कि तीन बार धोखा दिया, लेकिन हर बार उन्होंने उसे माफ कर दिया।

आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम

डिप्रेशन और पैनिक अटैक की हो गईं थीं शिकार
महवश ने कहा कि इस रिश्ते का उनकी मानसिक हालत पर बहुत बुरा असर पड़ा। उन्हें डिप्रेशन और पैनिक अटैक आने लगे थे। उन्होंने बताया, ‘मैं इतनी दवाइयां लेने लगी थी कि मुझे चीजें दिखाई देने लगी थीं। मुझे लगता था कोई आसपास है, जबकि वहां कोई नहीं होता था।’

उन्होंने यह भी बताया कि जब वह अस्पताल में भर्ती थीं, तब उनके एक्स-फियांसे ने उनसे मिलने तक नहीं आया। महवश के मुताबिक, उसने कहा था, ‘तुम पागल हो। अगर मेरे परिवार को पता चल गया कि तुम मेंटल पेशेंट हो तो क्या होगा?’

आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम- @rj.mahvash

मैं गलत इंसान के साथ थीं
महवश ने कहा कि यह बात उन्हें अंदर तक तोड़ गई थी। तभी उन्हें एहसास हुआ कि वह गलत इंसान के साथ थीं। उन्होंने कहा, ‘भगवान जब आपको बचाता है, तब आपको खुद नहीं पता होता कि वह किस चीज से बचा रहा है।’

ये भी पढ़ें- शादी से इनकार करने पर ली जान! पंजाबी सिंगर इंदर कौर की दर्दनाक हत्या, 6 दिन बाद नहर से मिला शव; जांच जारी

महवश ने यह भी बताया कि बाद में उस शख्स की शादी हो गई, लेकिन वह रिश्ता भी टूट गया क्योंकि उसने अपनी पत्नी को भी धोखा दिया।

विज्ञापन

आरजे महवश और समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
आरजे महवश का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आरजे महवश जल्द ही ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 में नजर आएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह डिजिटल क्रिएटर्स जैसे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को सपोर्ट करती रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें