फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: चहल से डेटिंग की चर्चा के बीच हाेटल से महवश का वीडियो वायरल; मास्क-हुडी से चेहरा छिपाते दिखीं

Thu, 29 May 2025 04:50 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

RJ Mahvash Viral Video From Hotel: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग को लेकर चर्चाओं में बनी आरजे महवश का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जानिए वीडियो में ऐसा क्या है।
विज्ञापन
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल - फोटो : इंस्टाग्राम-@rj.mahvash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनश्री वर्मा से तलाक के बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर एकसाथ भी देखा गया है। आरजे महवश भी आईपीएल में युजवेंद्र चहल को चीयर करती कई बार दिखी हैं। तो वहीं टीम बस में भी महवश, युजवेंद्र चहल के साथ नजर आई हैं। हालांकि, फिर भी अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया है। इस बीच आरजे महवश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महवश होटल की लॉबी में खड़ी नजर आ रही हैं।

कैमरे से बचती नजर आईं महवश

विज्ञापन

आरजे महवश एक होटल की लॉबी में शॉर्ट्स और हु़डी में पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं। चेहरे पर मास्क लगाए महवश इस दौरान पैपराजी से बचती और कैमरों से भागती नजर आईं। हालांकि, उनके ऐसा करने से पहले ही वो कैमरे में कैद हो चुकी थीं। उनके ऐसा करने के बाद अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो वहां युजवेंद्र चहल से मिलने गई थीं। जिसके बाद अब दोनों के अफेयर की खबरें और भी तेज हो गई हैं। तो वहीं महवश का ये वीडियो अब लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।


अफेयर की चर्चाओं को मिली हवा
इस वीडियो के सामने आने के बाद अब चहल और महवश के अफेयर की खबरों को और भी हवा मिल रही है। हालांकि, अभी भी दोनों की ओर से अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ भी नहीं कहा गया है।

विज्ञापन


पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती रही हैं महवश
आरजे महवश आईपीएल के दौरान कई मैचों में पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने स्टेडियम में दिखी हैं। हाल ही में उन्हें जयपुर के रामबाग पैलेस में पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा के साथ भी देखा गया था। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम शेयर की थीं। जिसमें वह बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें