पंकज त्रिपाठी का बैंकबैलेंस बढ़ा
इंडिया टुडे से बातचीत में पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि उनकी भी तरक्की उनके किरदार की तरह इतने सालों में हुई है। इस पर उन्होंने जवाब दिया 'हां, बैंकबैलेंस में सुधार हुआ है। मैं बस मजाक कर रहा हूं- लेकिन ऐसा हुआ है। वक्त के साथ-साथ आप ऐसी चीजों का तुजर्बा करते हैं।'
अब लोगों को सुनने लगे हैं त्रिपाठी
अपनी काबिलियत के लिए जाने जाने वाले अभिनेता ने कुबूल किया कि उनके अंदर बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा 'मैं पहले मोटिवेशनल स्पीकर की तरह बात करता था। अब मैं महसूस करता हूं कि भारत में मोटिवेटड लोगों की कमी है, इसलिए अब मैं मोटिवेशन ढूंढने वाला व्यक्ति बन गया हूं। मैं अब ज्यादा सुनता हूं। मुझे लगता है कि मैंने बहुत ज्ञान दिया। लेकिन अब वक्त है लेने का। इस बदलाव ने मुझे शांत कर दिया। मुझे लगता है कि मैं अब कम इंटरव्यू दूं।'
क्रिमिनल जस्टिस को लेकर उत्साहित थे त्रिपाठी
'क्रिमिनल जस्टिस' का चौथा सीजन आ चुका है। फैंस इसका आनंद ले रहे हैं। लेकिन त्रिपाठी का कहना है कि जब यह शो शुरू हुआ था तो किसी ने भी इसके इतने चलने की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने कहा 'जब शो शुरू हुआ था तो किसी ने इसके इतने चलने की उम्मीद नहीं की थी। पहला सीजन बहुत अच्छा था। जब मैंने सुना कि इसे श्रीराम राघवन लिख रहे हैं तो मैं बहुत प्रभावित था। मैंने सोचा था कि यह बहुत मजेदार शो होगा। जैकी श्रॉफ और विक्रांत मेसी भी इसमें थे।'