महवश की सटीक भविष्यवाणी
बता दें आरजे महवश ने कुछ दिन पहले पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के दौरान की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। उन्होंने ना सिर्फ युजवेंद्र चहल की टीम का झंडा लहराया, बल्कि ये भी कहा कि आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आरसीबी और पीबीकेएस के बीच होगा। हालांकि, उन्होंने उस पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था।
अब जब फाइनल सच में इन दोनों ही टीमों के बीच खेला जाएगा, आरजे महवश की सटीक भविष्यवाणी के लिए फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।