फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Mahvash: आईपीएल फाइनल के दो दिन बाद महवश ने चहल पर बरसाया प्यार, बोलीं - 'उन्हें रोते-कराहते देखा पर..'

Thu, 05 Jun 2025 05:33 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

RJ Mahvash Post on Yuzvendra Chahal: आईपीएल फाइनल के बाद युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने चहल के संघर्ष को बयां किया है। 

विज्ञापन
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल - फोटो : इंस्टाग्राम- @rj.mahvash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 फाइनल में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने युजवेंद्र चहल की टीम पंजाब किंग्स को हरा दिया था। इसी के बाद से ही चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश की प्रतिक्रिया का इंतजार हो रहा है था। अब करीब दो दिनों बाद महवश ने एक पोस्ट शेयर कर चहल पर प्यार बरसाया है और उनके क्रिकेट के प्रति समर्पण को बताया है कि वह दर्द के बावजूद टीम के लिए खेल रहे थे। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन


फ्रैक्चर के बावजूद खेल रहे थे चहल
आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर आज गुरुवार को एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो युजवेंद्र चहल की टीम पंजाब किंग्स का समर्थन करती दिख रही हैं। इसके अलावा वह टीम के खिलाड़ियों और मालकिन प्रीति जिंटा के साथ दिख रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि पंजाब किंग्स ने अंतिम मैच तक लड़ाई लड़ी और शानदार खेल खेला। खासकर युजवेंद्र चहल ने क्योंकि उनके पसलियों और उंगली में चोट थी। इसके आगे उन्होंने लिखा कि चहल ने पूरे आईपीएल सीजन तीन फ्रैक्चर के साथ खेला। महवश ने उन्हें दर्द में कराहते और रोते हुए देखा था, लेकिन इसके बावजूद क्रिकेटर ने हार नहीं मानी और खेलते रहे।

 
आरसीबी को दी जीत की बधाई
आरजे महवश ने आगे लिखा, ‘टीम ने अंतिम गेंद तक लड़ाई लड़ी। इस साल इस टीम के साथ खड़े होना मेरे लिए सम्मान की बात थी। शानदार खेल, लड़कों। इन तस्वीरों में जो भी लोग हैं सब मेरे दिल के करीब हैं। अगले साल मिलते हैं। इसके अलावा आरसीबी और उनके प्रशंसकों को खिताब जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। सभी ने कड़ी मेहनत की और शानदार खेला।’

क्या हुआ था आईपीएल फाइनल में?

विज्ञापन

3 जून को आईपीएल में चहल की टीम पंजाब किंग्स और विराट कोहली की टीम आरसीबी का फाइनल हुआ था, जिसमें आरसीबी ने जीत हासिल की थी। अब इस पोस्ट को लेकर महवश ने चहल के प्रति अपना प्यार दिखाया है। इस पोस्ट के बाद नेटिजंस में उनके और चहल के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें और तेज हो गई हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें