आंखों की गुस्ताखियां टीजर
- फोटो : यूट्यूब- @ZeeStudiosOfficial
फिल्म का म्यूजिक और डायरेक्शन
फिल्म की खासियत है इसका शानदार संगीत और विजुअल एस्थेटिक्स। विशाल मिश्रा के संगीत ने इस कहानी को और भी गहराई दी है, जो दर्शकों को पूरी तरह फिल्म की दुनिया में ले जाता है। संगीत की मधुरता और भावनात्मकता इस फिल्म का दिल है, जो कहानी के हर मोड़ को और भी जीवंत बनाता है। आंखों की गुस्ताखियां का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है, जिन्होंने इस प्रेम कहानी को बखूबी पर्दे पर उतारा है। फिल्म का प्रोडक्शन मानसी बागला और वरुण बागला ने किया है, और इसे जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: Thug Life: कर्नाटक में बैन है 'ठग लाइफ', कमल हासन की फिल्म देखने के लिए फैंस कर रहे ये जुगाड़
कब रिलीज हो रही फिल्म?
ये फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता का माहौल बना चुकी है। आंखों की गुस्ताखियां उन लोगों के लिए एक खूबसूरत अनुभव साबित होगी जो सच्चे प्यार की मासूमियत, संगीत की मिठास और जुदाई के दर्द को महसूस करना चाहते हैं। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में एक नई रोमांटिक डायनामीक्स देखने को मिलेगी, जहां शब्द कम और भावनाएं ज्यादा कहती हैं। विक्रांत और शानाया का ऑनस्क्रीन डेब्यू दर्शकों को एक गहराई से भरा, दिल को छू लेने वाला सफर दिखाएगा, जो लंबे समय तक याद रहेगा।