फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आरजे महवश ने पलाश मुछाल पर कसा तंज? स्मृति मंधाना से शादी टलने की अटकलों को मिली हवा

Thu, 27 Nov 2025 08:04 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rj mahvash Viral Video: स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टलने के बाद तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं। एक कथित चैट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। पलाश पर चीटिंग के आरोप लग रहे हैं। इसी बीच आरजे महवश ने भी एक वीडियो पोस्ट किया, जिससे पलाश से जुड़ी अटकलों को हवा मिली। 

विज्ञापन
आरजे महवश और स्मृति-पलाश - फोटो : इंस्टाग्राम@rj.mahvash, @smriti_mandhana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल की शादी टल गई। शादी टलने के बीच स्मृति के पिता की खराब तबीयत को वजह बताया गया। लेकिन एक कथित चैट को भी शादी टलने का जिम्मेदार माना जा रहा है। पलाश पर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं। इसी बीच आरजे महवश ने एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर लगता है कि वह पलाश मुछाल पर तंज कस रही हैं। यूजर्स ने भी आरजे महवश के वीडियो पर रिएक्शन दिया। 

विज्ञापन


आरजे महवश ने वीडियो में क्या कहा? 
आरजे महवश अक्सर ही फनी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं। पलाश और स्मृति मंधाना की शादी टलने की खबरों और तमाम अफवाहों के बीच आरजे महवश ने वीडियो में कहा, ‘मर्द भी ना बड़ी प्यारी चीज होते हैं, जब पूछो तब सिंगल होते हैं। मैं इंटरनेट पर अपनी शादी से पहले अपना दूल्हा लॉन्च कर दूंगी, अगर मेरा वाला किसी के डीएम में मैसेज कर रहा होगा तो लड़कियों मुझे आकर बता देना। यह मत सोचना कि यह तो उस पर विश्वास करती होगी। अरे नहीं, मैं दुनिया में किसी पर भी विश्वास नहीं करती हूं। अब मैं किसी शख्स के लिए यह नहीं कर पाती कि ये तो ऐसा कर ही नहीं सकता है। कोई भी कुछ भी कर सकता है। तुम उसके स्क्रीनशॉट पब्लिक कर देना या मुझे भेज देना, मैं पब्लिक कर दूंगी। हो सकता है कि मैं पब्लिक भी ना करूं, मैं बस सुकून से निकलकर जाना चाहती हूं।बस शादी से पहले बता जरूर देना, बस बचा लेना दोस्तों।’ आरजे महवश जो बातें कर रही हैं, वह मजाकिया अंदाज में कह रही हैं लेकिन यह भी बातें उन अटकलों से मिल रही हैं, जो पलाश मुछाल के बारे में कही जा रही हैं।  
 




ये खबर भी पढ़ें: Smriti Unfollowed Palash: पहले स्मृति-पलाश की शादी टली, अब सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की अटकलें, जानिए पूरा सच 

 

यूजर्स ने भी दिया आरजे महवश की पोस्ट पर रिएक्शन 

विज्ञापन

यूजर्स ने भी आरजे महवश की बातों पर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘पलाश की बात हो रही है क्या?’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘पलाश मुछाल को टारगेट नहीं किया गया है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘इशारा पता है ना कहा जा रहा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘स्मृति मंधाना से इंस्पायर है।’ इस तरह यूजर्स ने जता दिया कि आरजे महवश के इशारों को वह समझ गए हैं।  

विज्ञापन

पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना - फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal
स्मृति और पलाश की शादी टलने का पूरा मामला क्या है? 
23 नवंबर को क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी होनी थी। लेकिन उसी दिन मीडिया को सूचित किया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है। अब स्मृति के पिता को अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। इसी बीच पलाश भी वायरल इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी बहन और सिंगर पलक को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। इन सब बातों के बीच एक कथित चैट भी वायरल हुईं, जिसमें पलाश किसी मैरी डिकोस्टा नाम की कोरियोग्राफर से फ्लर्ट कर रहे हैं। इस चैट को लेकर पलाश और उनके परिवार ने कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इसी चैट के कारण शादी टाली गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें