फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Mahvash: चहल के साथ डेटिंग रूमर्स पर महवश ने दी सफाई, जानें किसके लिए किया मुश्किल वक्त का जिक्र

Sat, 11 Jan 2025 12:42 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

RJ Mahvash:  युजवेंद्र चहल की कुछ तस्वीरें आरजे महवश के साथ सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। नेटिजन्स ने दोनों के डेटिंग की अटकलें भी लगानी शुरू कर दी। इसके जवाब में महवश ने इन्हें बेबुनियाद बताया।  
विज्ञापन
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री के तलाक की अफवाहों के बीच भारतीय क्रिकेटर का नाम एक और मिस्ट्री गर्ल के साथ जोड़ा जाने लगा। हाल ही में आरजे महवश के साथ चहल की पार्टी करते हुए तस्वीरें सामने आई, जिसे लेकर फैंस और नेटिजन्स ने उनके डेटिंग की अटकलें लगानी शुरु कर दी। देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। अब इन अटकलों पर आरजे महवश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन अफवाहों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


चहल के साथ डेटिंग रूमर्स को बताया बेबुनियाद
आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने इन अफवाहों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “कुछ आर्टिकल और अटकलें इंटरनेट पर फैल रही हैं। इन बेबुनियाद अफवाहों को देखना फनी है। अगर आप किसी को अपोजिट जेंडर के साथ देखते हैं, तो आप उसे डेट कर रहे हैं? मुझे माफ करिए यह कौन सा साल है? और फिर आप सभी कितने लोगों को डेट कर रहे हैं? मैंने पिछले दो-तीन दिनों से धैर्य बनाए रखा, लेकिन अब मैं किसी पीआर टीम को किसी की छवि को छुपाने के लिए अपने नाम का उपयोग नहीं करने दूंगी। जो लोग मुश्किल में हैं उन्हें उनके परिवार और दोस्तों के साथ शांति से रहने दें।” 
विज्ञापन

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: तलाक की अफवाहों के बीच बिग बॉस के सेट पर पहुंचे चहल, श्रेयस अय्यर भी साथ नजर आए

कौन है मुश्किल में और किसकी छवि छिपाने की बात कर रही महवश?
महवश  ने अपने पोस्ट के अंत में इस बात का जिक्र किया कि उनका नाम का उपयोग करते हुए किसी की छवि छिपाने की पीआर द्वारा कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई मुश्किल वक्त में है तो उसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शांति से रहने दे। ऐसे में सवाल उठता है कि वह अपने साथ पार्टी में शामिल किस दोस्त के मुश्किल में होने की बात कर रही हैं।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal-Dhanashree: तलाक की खबरों के बीच इस RJ के साथ वायरल हुई चहल की तस्वीर, फैंस हुए हैरान

चहल-धनश्री मामला
कुछ दिनों पहले युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम से अपनी पत्नी धनश्री की तस्वीरें डिलीट कर दी। दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया। इसके बाद से फैंस ने दोनों की शादी में समस्या होने की अटकलें लगानी  शुरू कर दी। देखते ही देखत यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने दोनों के तलाक की अटकलें भी लगानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें