फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितेश देशमुख: बॉलीवुड के बाद अब तेलुगू सिनेमा में छाएंगे अभिनेता, राम पोथिनेनी की फिल्म में निभाएंगे ये किरदार

Mon, 19 Oct 2026 03:00 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Riteish Deshmukh Telugu Debut: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख जल्द तेलुगू सिनेमा में भी अब अपने अभिनय का दम दिखाने वाले हैं। एक्टर राम पोथिनेनी की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में अपनी दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता रितेश देशमुख अब तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। एक्टर एनर्जेटिक स्टार राम पोथिनेनी की फिल्म #RAPO23 के साथ रितेश अपने तेलुगु डेब्यू के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने फिल्म में उनकी एंट्री का ऐलान कर दिया है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि इन दिनों हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग चल रही है और वहां  रितेश भी टीम के साथ जुड़ गए हैं। अब फिल्म के सेट से एक  बिहाइंड द सीन्स वीडियो सामने आया है, जिसमें राम पोथिनेनी अभिनेता रितेश का गर्मजोशी से स्वागत करते और उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos

राम पोथिनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम @ram_pothineni
कौन करेगा फिल्म का निर्देशन?
फिल्म #RAPO23 में राम पोथिनेनी सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रहे, बल्कि बतौर डायरेक्टर भी अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। कृष्णा पोथिनेनी के प्रोडक्शन हाउस रापो सिनेमैटिक्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लकिन यह इसी साल दिसंबर में आएगी।

क्या होगी फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी नियो-नोयर दुनिया में सेट है, जो इसके रहस्य और रोमांच को एक अलग अंदाज देने वाली है। अब 'एक विलेन', 'रेड 2' और 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुके रितेश देशमुख साउथ सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट और अपने किरदार से प्रभावित होकर रितेश ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भरी। फिल्म में उनका किरदार कहानी के लिहाज से बेहद अहम होने वाला है।

फिल्म की टीम ने जो बीटीएस वीडियो शेयर किया है, उसमें रितेश का चेहरा भले ही नजर नहीं आता, लेकिन सेट पर उनकी एंट्री और राम पोथिनेनी के साथ उनकी मुलाकात की झलक जरूर देखने को मिलती है। दोनों की इस मुलाकात ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

संयुक्ता - फोटो : सोशल मीडिया
कौन होगी फिल्म में लीड एक्ट्रेस?
बता दें कि फिल्म में संयुक्ता फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी, जबकि कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की टेक्निकल टीम में सिनेमैटोग्राफर थिरुनावुकरासु (तिर्रु), प्रोडक्शन डिजाइनर एएस प्रकाश और म्यूजिक कंपोजर सैम सीएस शामिल हैं। वहीं, एक्शन सीक्वेंस को पीटर हेन, विक्रम मोर और केविन डिजाइन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें