फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन वीक: रैंप पर छाईं 'सैयारा' की अभिनेत्री अनीत पड्डा, ग्रैंड फिनाले में शोस्टॉपर बन बिखेरा जलवा

Mon, 19 Oct 2026 02:25 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lakme Fashion Week 2026: 'सैयारा' फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा ने लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में रैंप वॉक कर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। अब उनकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
अनीत पड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सैयारा' फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा ने रविवार, 18 अक्तूबर को लैक्मे फैशन वीक x एफडीसीआई 2026 के ग्रैंड फिनाले में रैंप वॉक कर सबका ध्यान खींचा। नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित इस फैशन शो में अनीत मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल के प्रेट लेबल AM:IT की शोस्टॉपर बनीं। उनके स्टाइलिश वायलेट आउटफिट ने फैशन शो में खास आकर्षण बटोरा।
विज्ञापन
Trending Videos

अनीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
वायलेट आउटफिट में दिखा अनीत का स्टाइलिश अंदाज
रैंप पर अनीत पड्डा का लुक काफी खास रहा। उन्होंने वायलेट रंग का आउटफिट पहना था, जिसमें पफ स्लीव्स, कमर पर खास कट और आरामदायक सिल्हूट देखने को मिला। आउटफिट की अनोखी बनावट और मॉडर्न टेलरिंग ने उनके लुक को अलग पहचान दी।

अनीत ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया। इसके बाद वह ग्रैंड फिनाले के दौरान डिजाइनर अमित अग्रवाल के साथ स्टेज पर भी नजर आईं। फिल्म 'सैयारा' से दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाली अभिनेत्री का यह अंदाज फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय रहा।

अनीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
‘5 पीएम ग्लैम रिसेट’ थीम पर पेश हुआ कलेक्शन
ग्रैंड फिनाले में अमित अग्रवाल के प्रेट लेबल AM:IT का कलेक्शन पेश किया गया। इस कलेक्शन में दिखाया गया कि रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों को ऑफिस से लेकर शाम के खास मौकों तक किस तरह पहना जा सकता है।

लैक्मे 9 टू 5 के साथ मिलकर पेश किए गए इस शो की थीम ‘5PM ग्लैम रिसेट’ थी। इसमें स्ट्रक्चर्ड कपड़ों, आकर्षक रंगों और मॉडर्न सिल्हूट को शामिल किया गया। इस कलेक्शन के लिए रोजमर्रा की भारतीय जिंदगी और आसपास के माहौल से प्रेरणा ली गई। इसमें पारंपरिक कारीगरी, उपयोगिता, टेक्सचर और सजावट देखने को मिली।

पूरी तरह से पार्टी और खास मौकों पर पहने जाने वाले भारी-भरकम कपड़ों पर ध्यान देने के बजाय, इस कलेक्शन में आम कपड़ों को नए अंदाज में पेश किया गया। इसके लिए स्कल्प्चर डिजाइन, बड़े आकार और मॉडर्न स्टाइलिंग का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_
पहले भी कर चुकी हैं रैंप वॉक
अनीत इससे पहले अक्टूबर 2025 में डिजाइनर तरुण तहिलियानी और मार्च 2026 में अनीत अरोड़ा के लेबल पेरो के लिए भी लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर वॉक कर चुकी हैं। मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' की सफलता के बाद अनीत फैशन इवेंट्स में भी लगातार नजर आ रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने अहान पांडे के साथ काम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें