रितेश देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर चर्चा में हैं। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा है। यह कल यानी एक मई को रिलीज होने वाली है। इसमें रितेश, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे सितारे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में सलमान खान भी एक खास रोल में नजर आएंगे। रितेश ने बताया कि कैसे सलमान खान इस फिल्म से जुड़े।
रितेश ने सलमान से नहीं किया संपर्क
एनडीटीवी के मुताबिक रितेश देशमुख ने खुलासा किया कि उन्होंने 'राजा शिवाजी' के लिए सलमान खान से संपर्क नहीं किया था। उन्होंने बताया कि वह नए साल के मौके पर सलमान खान के साथ थे, तभी सुपरस्टार ने उनसे शूटिंग के बारे में पूछा। रितेश ने कहा 'उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कब फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहा हूं। मैंने कहा- इसी महीने। उन्होंने पूछा- मैं कौन सा रोल प्ले कर रहा हूं?' इस पर रितेश ने कहा कि मैंने इस फिल्म में आपको कास्ट करने के बारे में नहीं सोचा था। इस पर सलमान खान ने कहा 'नहीं नहीं, तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते हो। मुझे इस फिल्म में लेना पड़ेगा।'
राजा शिवाजी ट्रेलर रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह रितेश ने सलमान को किया कास्ट
रिदेश देशमुख ने आगे बताया 'मैंने सलमान में वह अपनापन और जुड़ाव का एहसास देखा। मैं सोच रहा था कि मैंने अभी तक इस बारे में ठीक से सोचा ही नहीं ' फिर रितेश देशमुख ने सलमान खान को अपनी फिल्म में कास्ट किया।
'लय भारी' में सलमान का कैमियो
सलमान खान ने रितेश देशमुख की फिल्म 'लय भारी' में भी कैमियो किया था। इसके बारे में रितेश ने बताया 'जब मैं लाई भारी पर काम कर रहा था, तो मैंने सलमान खान को कॉल किया और कहा- भाई मैं आपसे मिलना चाहता हूं। उन्होंने कहा 'ठीक है।' मैंने पूछा 'कब?' उन्होंने कहा 'जिस रोल के लिए आप मुझसे मिलना चाहते हैं वह मुझे मंजूर है। शूटिंग कितने दिन की है?' मैंने कहा 'दो दिन' और उन्होंने कहा 'डन'।'
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों को पसंद आया 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर
इस बीच 'राजा शिवाजी' ने अपने शानदार ट्रेलर से दर्शकों के बीच काफी उत्साह जगा दिया है। लोग इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।