फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकी श्रॉफ ने 47 डिग्री तापमान में गर्मी से राहत को निकाला देसी जुगाड़; फैंस से की पौधों को पानी देने की अपील

Wed, 29 Apr 2026 10:45 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jackie Shroff Video: मौसम ने करवट ले ली है। सूर्य देव मानो आंख दिखा रहे हों। झुलसा देने वाली गर्मी है। ऐसे में एक्टर जैकी श्रॉफ ने गर्मी से राहत का एक देसी जुगाड़ साझा किया है। साथ ही उन्होंने इस गर्मी में आसपास के पेड़-पौधों का ख्याल रखने की अपील भी की है।
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैकी श्रॉफ को पेड़ पौधों से बेहद लगाव है। वे हर समय अपने साथ एक गमला लेकर चलते हैं। यहां तक कि किसी इवेंट या पार्टी में जाते हैं तो भी उनके साथ एक छोटा सा पौधा जरूर होता है। इतना ही नहीं, आसपास के पेड़-पौधों को भी वे निराहते चलते हैं कि वे ठीक हैं या नहीं। अब जब गर्मी ने अपना प्रचंड रूप धर लिया है तो उन्होंने लोगों से पौधों का ख्याल रखने की अपील की है। साथ ही खुद भी गर्मी से कैसे बचें, इसका देसी जुगाड़ बताया है।

विज्ञापन

घर से स्प्रे बोतल में पानी भरकर निकले जग्गू दादा
जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हमेशा की तरह वे एक छोटा गमला गले में लटकाए दिखे हैं। इसके अलावा वे एक स्प्रे बोतल में पानी भरकर घर से निकले हैं। पैपराजी ने जब इस बारे में पूछा तो वे आसपास के पौधों पर स्प्रे बोतल से पानी का छिड़काव करने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा, 'यह आइटम लेकर निकलो और अपने को भी ऐसा करना चाहिए भूलना नहीं'। 

 

एक्टर बोले- 'गर्मी में ऐसे ही ठंडा करना पड़ेगा'
एक्टर ने फिर उसी बोतल से अपने ऊपर भी पानी का छिड़काव कर लिया। उन्हें देखकर जब लोग हंसने लगे तो आसपास के लोगों पर भी उन्होंने बारी-बारी से पानी के छींटे डाले, जिनमें कुछ पैपराजी भी थे। एक्टर ऐसे करते हुए कैमरे में कैद हुए। जैकी श्रॉफ ने कहा, 'गर्मी में सबको ठंडा करना पड़ेगा, 47 डिग्री तापमान हो गया है यूपी में। बांदा जगह है, वहां 47 डिग्री तापमान है। ऐसे में ठंडा तो करना पड़ेगा, नहीं तो जल जाएंगे भाई'। एक्टर के इस प्रयास की यूजर्स तारीफ कर रहे हैं।



विज्ञापन

बांदा में गर्मी ने दिखाया रौद्र रूप
यूपी के बांदा जिले में गर्मी का सितम चरम पर है। बांदा में अप्रैल माह में बढ़ते तापमान ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बुंदेलखंड का बांदा इस बार रेगिस्तान से भी ज्यादा तप रहा है। मंगलवार को बांदा का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री तो न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके चलते यहां गर्मी रौद्र रूप दिखा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें