फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Riteish Deshmukh: रितेश देशमुख के करीबी का हुआ निधन, भावुक पोस्ट में छलका अभिनेता का दर्द

Wed, 16 Jul 2025 12:15 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Riteish Deshmukh Manager Death: एक्टर रितेश देशमुख के करियर के स्तंभ रहे उनके मैनेजर राजकुमार तिवारी का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।
विज्ञापन
रितेश देशमुख - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख के मैनेजर और मार्गदर्शक राजकुमार तिवारी इस दुनिया को अलविदा कह गए। पिछले 22 वर्षों से रितेश की प्रोफेशनल जिंदगी को संवारने वाले इस शख्स ने न सिर्फ एक अभिनेता को स्टार बनाने में मदद की, बल्कि उन्हें हर मुश्किल दौर में संभाला भी। रितेश ने इस दुखद खबर को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा, जिसमें उनका दर्द साफ-साफ छलक रहा है। 
विज्ञापन


रितेश ने लिखा भावुक संदेश
राजकुमार तिवारी के निधन की खबर मिलने के बाद रितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वो न सिर्फ उनके मैनेजर, बल्कि उनके बड़े भाई और परिवार जैसे थे। रितेश ने लिखा, 'आपने मेरे हर फैसले को सही दिशा दी, मेरे मुश्किल समय में मेरा साथ दिया। आप हमेशा मेरे जीवन का हिस्सा रहेंगे।' उन्होंने राजकुमार तिवारी के बेटों सिद्धार्थ और सुजीत के प्रति भी संवेदना जताई और उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत बनाए रखने की बात कही

विज्ञापन


22 वर्षों का साथ, अब एक याद बन गया
राजकुमार तिवारी वो नाम हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर कलाकारों की जिंदगी को सही दिशा देते हैं। रितेश के अभिनय करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से हुई थी और तब से लेकर अब तक राजकुमार उनके साथ एक मजबूत स्तंभ की तरह जुड़े रहे। चाहे वो सफल फिल्मों की रिलीज हो या करियर के उतार-चढ़ाव, राजकुमार हर मोड़ पर रितेश के साथ खड़े रहे।



बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ काम करने का अनुभव
राजकुमार तिवारी का करियर सिर्फ रितेश देशमुख तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने अपने लंबे करियर में विनोद खन्ना और फिरोज खान जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया। कुछ साल पहले रितेश ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें राजकुमार, विनोद खन्ना और फिरोज खान एक साथ नजर आ रहे थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें