फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jitendra Kumar: ‘मिर्जापुर’ फिल्म में ‘पंचायत’ के जितेंद्र निभाएंगे दमदार किरदार, इस एक्टर को करेंगे रिप्लेस

Wed, 16 Jul 2025 12:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jitendra Kumar Entry In Film Mirzapur: सीरीज ‘मिर्जापुर’ को अब फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है। इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में ‘पंचायत’ सीरीज फेम जितेंद्र कुमार भी नजर आएंगे। जानिए, वह कौन सा किरदार निभाएंगे?

विज्ञापन
जितेंद्र कुमार - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘मिर्जापुर’ की कास्ट में जितेंद्र कुमार का नाम भी शामिल हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह इस फिल्म में एक दमदार रोल करने वाले हैं। ‘मिर्जापुर’ में वह एक जाने-माने एक्टर को रिप्लेस कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह विक्रांत मैसी वाला किरदार इस फिल्म में निभांएगे। 

विज्ञापन


जितेंद्र ने विक्रांत मैसी को क्यों रिप्लेस किया 
सीरीज ‘मिर्जापुर’ में अली फजल और विक्रांत मैसी ने गुड्डू पंडित और बबलू पंडित के रोल निभाए थे। ‘मिर्जापुर’ फिल्म में भी दोनों यही किरदार निभाने वाले थे। मगर अब खबर है कि विक्रांत मैसी अपने कई फिल्म प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं तो वह ‘मिर्जापुर’ मूवी का हिस्सा नहीं बनेंगे। यही कारण है कि विक्रांत की जगह अब जितेंद्र कुमार बबलू पंडित का रोल निभाएंगे।  

ये खबर भी पढ़ें: Jitendra Kumar: पंचायत के सचिव जी लड़कियों को क्यों नहीं देते सेल्फी? कपिल के शो में साझा की वजह 

मेकर्स की तरफ से नहीं लगी मुहर 
जितेंद्र कुमार के बबूल पंडित बनने की बात को अभी ‘मिर्जापुर’ फिल्म के मेकर्स की तरफ से अनाउंस नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में ही इस बात की चर्चा है। जितेंद्र की बात करें तो ‘पंचायत’ सीरीज के कारण वह काफी मशहूर हुए। वह अपने अब तक के करियर में कई वेब सीरीज और फिल्मों में भी दमदार किरदार निभा चुके हैं।

विज्ञापन


क्या है ‘मिर्जापुर’ की स्टोरीलाइन
‘मिर्जापुर’ की कहानी सीरीज में कालीन भैया (मिर्जापुर में अपराध करने वालों का सरगना), मुन्ना और बबूल पंडित के ईद-गिर्द घूमती है। इस सीरीज के लगभग तीन सीजन आ चुके हैं। अब इसी स्टोरी लाइन पर फिल्म बनाई जा रही है। सीरीज में कालीन भैया का रोल पंकज त्रिपाठी ने निभाया है, फिल्म में भी यह किरदार वहीं निभाएंगे। इस किरदार में पंकज त्रिपाठी को दर्शकों ने काफी सराहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें