फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरे साथ नाटक मत करना…’, शो ‘लॉकअप 2’ के प्रतियोगी योगेश पर गुस्साए होस्ट रितेश देशमुख; जानिए क्या रही वजह?

Sun, 12 Jul 2026 04:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Riteish Deshmukh Gets Angry At Yogesh Rawat: अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ को होस्ट कर रहे हैं। शो एक वायरल वीडियो में वह प्रतियोगी योगेश रावत पर गुस्सा करते हुए नजर आए। जानिए, क्यों चढ़ गया रितेश देशमुख का पारा।

विज्ञापन
रितेश देशमुख ने प्रतियोगी योगेश को लताड़ा - फोटो : एक्स (ट्विटर)@Nahyan_here
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रितेश देशमुख फिल्मों में अपने कॉमिक रोल की वजह से जाने जाते हैं, असल जिंदगी में भी उन्हें लोगों के साथ प्यार से बात करते देखा गया है। मगर रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में उनका अचानक पारा चढ़ गया, वह प्रतियोगी योगेश पर गुस्सा हो गए। आखिर रितेश के इस व्यवहार की वजह क्या थी? ऐसा योगेश ने क्या कर दिया, यहां जानिए। 

रितेश देशमुख और योगेश में टास्क के दौरान हुई बहस 

विज्ञापन

शो ‘लॉकअप 2’ में रितेश देशमुख ने प्रतियोगियों को एक टास्क दिया। इसी टास्क के दौरान योगेश रावत की होस्ट रितेश से बहस हो गई, जिससे एक्टर को गुस्सा आ गया। योगेश ने कहा, ‘सर, अगर यह ही करना था तो फिर तो…’। अचानक रितेश ने योगेश को टोका और वह गुस्से में बोले, ‘मुझे मत बताओ। मेरे साथ नाटक मत करना।’ इसके बाद योगेश का चेहरा बिल्कुल उतर गया, वह चुप हो गया।  

विज्ञापन

शो से बाहर हो चुकीं हैं ये प्रतियोगी 

शनिवार देर रात ‘लॉकअप 2’ में अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बाहर हो गईं। वह इस शो के कारण सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बनी रहीं। अब शो में राम कपूर, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला के अलावा कुछ और चर्चित सेलेब्स बचे हैं।  

विज्ञापन

'लॉकअप सीजन 2' के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट? 
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें 14 सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें मुश्किल टास्क से गुजरना पड़ता है। यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें