फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक मां से कभी पंगा मत लेना'; बेटी को ट्रोल करने वालों पर आगबबूला खुशबू सुंदर; पोस्ट साझा कर दिया करारा जवाब

Sun, 12 Jul 2026 04:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khushbu Sundar Fires Back at Trolls: अभिनेत्री और राजनेता खुशबू सुंदर ने बेटी के लुक्स पर नेगेटिव टिप्पणी करने वालों और ट्रोल करने वालों को सबक सिखाया है। उन्हें चेतावनी दी है कि एक मां से कभी मत उलझना।
विज्ञापन
खुशबू सुंदर अपने परिवार के साथ - फोटो : एक्स@@khushsundar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर ने अपनी बेटियों, अवंतिका और आनंदिता का बचाव करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। हाल ही में, बेटी की शादी के बाद लुक को लेकर खुशबू की बेटी को ऑनलाइन ट्रोल किया गया था। खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करके इसकी आलोचना की है और साफ कहा है कि परिवार पर निशाना साधने पर वे चुप नहीं रहेंगी।

विज्ञापन


बेटियों की परवरिश पर कही ये बात
खुशबू सुंदर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी चुप्पी को कभी भी सहमति नहीं समझा जाना चाहिए। ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने अपने परिवार के सफर का जिक्र किया और कहा कि यह वर्षों की कड़ी मेहनत, त्याग और लगन से बना है। अपने परिवार के आपसी रिश्ते को प्यार, भरोसे और समझ पर आधारित बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बेटियों की परवरिश सादगी के साथ हुई है। भले ही वे लोगों की नजरों में बड़ी हुई हों और उन्होंने कभी भी सेलिब्रिटी के बच्चे होने की अपनी पहचान का गलत इस्तेमाल नहीं किया है।

बोलीं- 'हमें अपने बच्चों पर गर्व है'
खुशबू सुंदर ने कहा, 'यह मेरा परिवार है। यह प्यार, भरोसे और समझदारी पर बना है। आज हम जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए हमने बहुत संघर्ष किया है, जी-तोड़ मेहनत की है, खून-पसीना बहाया है। हो सकता है कि कभी-कभी हम लड़खड़ाए हों, नाकाम हुए हों या गिरे भी हों, लेकिन हमने कभी भी पूरे जोश के साथ वापसी करने और दोबारा कामयाब होने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हमने अपने बच्चों की परवरिश बहुत ध्यान से की है। उन्हें कभी भी कामयाबी के नशे में बहने या सेलिब्रिटी के बच्चे होने का फायदा उठाने नहीं दिया। उन्होंने कभी भी अपनी पहचान का गलत फायदा नहीं उठाया। हमें अपने बच्चों पर गर्व है'।
विज्ञापन

 

चेतावनी दी- 'मां से पंगा मत लेना'
खुशबू ने उन लोगों को कड़ी चेतावनी दी जो ऑनलाइन उनकी बेटियों को निशाना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर थोड़ी-बहुत अटेंशन पाने के लिए किसी को भी अपने बच्चों का अपमान नहीं करने देंगी। उन्होंने ट्रोल्स की घटिया सोच की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आगे लिखा, 'कभी भी एक मां से पंगा मत लेना। याद रखना, एक मां घायल शेरनी की तरह होती है, जो अपने बच्चों की रक्षा के लिए झपटकर हमला कर सकती है और जान भी ले सकती है। यह मैसेज किसी ऐसे घटिया इंसान के लिए नहीं है, जिसने कुछ फॉलोअर्स और मजाक-मस्ती के लिए मेरे बच्चों और परिवार का इस्तेमाल किया। यह उन सभी तथाकथित यूट्यूबर्स के लिए भी एक बहुत साफ मैसेज है, जो पैसे के लिए हमारे बारे में बातें करते हैं, ताकि वे अपने परिवार का पेट पाल सकें'।

राधिका सरतकुमार को कहा शुक्रिया
खुशबू ने अपनी बात खत्म करते हुए महिलाओं से अपील की कि वे अपने हक के लिए खड़ी हों और बेइज्जती बर्दाश्त न करें। उन्होंने महिलाओं को लोगों की राय से ज्यादा अपनी इज्जत को अहमियत देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस घटना के दौरान उनका साथ देने के लिए एक्ट्रेस राधिका सरतकुमार का भी शुक्रिया अदा किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें