फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Kannada: क्या पहले दिन बंपर कमाई करेगी 'कांतारा चैप्टर 1'? एडवांस बुकिंग में ऐसा है हाल

Sun, 28 Sep 2025 04:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kantara Chapter 1 Advance Booking: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतार चैप्टर 1' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। कन्नड़ भाषी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा टिकट बुक हो रहे हैं।
विज्ञापन
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : इंस्टाग्राम- @ rishabshettyofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अगले महीने यह फिल्म थिएटर्स में दस्तक देगी और तारीख है 02 अक्तूबर। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती आंकड़े देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर बंपर ओपनिंग ले सकती है। 

विज्ञापन

कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : इंस्टग्राम-@kantarafilm
अब तक कितने बिके टिकट?
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे शानदार प्रदर्शन कन्नड़ भाषी क्षेत्रों में कर रही है। सैकनिल्क पर खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'देशभर में कांतारा चैप्टर 1' के 105101 टिकट बिक चुके हैं। करीब चार करोड़ रुपये में बिके यह टिकट करीब 1389 शो के लिए हैं। 

कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : इंस्टाग्राम-@hombalefilms
कन्नड़ भाषा में सबसे आगे
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक कन्नड़ भाषी क्षेत्रों में फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के सर्वाधिक 104927 टिकट बिके हैं। तेलुगु में हालात काफी सुस्त हैं। यहां 950 रुपये में फिल्म के सिर्फ चार टिकट बिकने की खबर है। वहीं, हिंदी पट्टी में फिल्म के करीब 170 टिकट बिके हैं, जो 34900 रुपये के हैं। 
 
भाषा ग्रॉस टिकट संख्या
कन्नड़ 39991335 रुपये 104927
तेलुगु 950 रुपये 4
हिंदी 34900 रुपये 170
ऑल इंडिया 40027185 (4 करोड़ रुपये) 105101

इस फिल्म के साथ होगा क्लैश
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' सेंसर बोर्ड से पास हो चुकी है। अब निगाहें इसकी एडवांस बुकिंग पर टिकी हैं। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म वरण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से टकराएगी। दोनों ही फिल्में 02 अक्तूबर को आमने-सामने होंगी। देखना दिलचस्प होगा कि कौन किसे टक्कर देगा?

Kajol: दुर्गा पूजा पंडाल में बच्चों संग काजोल ने दिए पोज, पीले सूट में भाई संग मस्ती करती दिखीं न्यासा देवगन
विज्ञापन

ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ऋषभ शेट्टी की साल 2022 में आई 'कांतारा' का ही प्रीक्वल यानी पहला हिस्सा है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत, जयराम और प्रमोद शेट्टी जैसे सितारे नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें