K. Annamalai And Anupam Kher Praises Rishab Shetty Film: साउथ इंडियन फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की धूम हिंदी पट्टी में भी मची है। फिल्म को कई कलाकार सराहा चुके हैं। हाल ही में तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय नेता अन्नामलाई ने भी ऋषभ शेट्टी की फिल्म को सराहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने चार दिनों में ही 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म अपना बजट भी वसूल कर चुकी है। फिल्म को हर तरफ से तारीफ मिल रही है। सोमवार को पॉलिटिशियन अन्नामलाई ने भी एक ट्वीट करके फिल्म को सराहा है।
विज्ञापन
ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग-डायरेक्शन को सराहा
अन्नामलाई अपने एक्स (ट्विटर) पोस्ट में लिखते हैं, ‘फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ आस्था और लोककथाओं का एक अद्भुत मिश्रण है। ऋषभ शेट्टी ने निर्देशक और अभिनेता दोनों के तौर पर शानदार अभिनय किया है। उन्होंने तुलु नाडु की संस्कृति, पंजुरली देव और गुलिगा की पूजा और उनकी अभिव्यक्तियों को एक साथ पेश किया है।’
वह ट्वीट में आगे लिखते हैं, ‘फिल्म का हर फ्रेम अद्भुत है। एक सिविल सर्वेंंट के तौर में अपनी सेवा के दौरान इन परंपराओं को देख चुका हूं। फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ आध्यात्मिक रूप से पुरानी यादों को ताजा करती है।’
विज्ञापन
अनुपम खेर ने परिवार संग फिल्म देखी, ऋषभ शेट्टी की तारीफ की
अनुपम खेर ने भी अपने परिवार के साथ फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ देखी। थिएटर से ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। साथ ही एक ट्वीट भी किया है। अनुपम अपने ट्वीट में लिखते हैं, ‘ ऋषभ अभी-अभी अपनी मां, भाई, हरमन और फाल्गुनी के साथ ‘कांतारा चैप्टर 1’ देखी। मैं निशब्द हूं। काश मेरे पास आपकी और आपकी पूरी टीम की जादुई प्रतिभा को बयां करने के लिए और शब्द होते! भगवान राम आप पर कृपा करें। आप सभी को जय हो।’ अनुप के इस ट्वीट के जवाब में ऋषभ ने भी जवाब दिया। वह लिखते हैं, ‘ बहुत बहुत धन्यवाद सर।’