‘बिग बॉस 19’ के अलावा इन दिनों एक रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ चर्चा में बना हुआ है। इस शो में काॅमेडियन कीकू शारदा भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में वह साथी कंटेस्टेंट्स से अपने पैरेंट्स से जुड़ी बातें साझा करते दिखे। कीकू ने बताया कि दो महीने के गैप में ही उन्होंने अपने दोनों पैरेंट्स को खो दिया था।
मां का आखिरी फोन कॉल ना उठा पाने का अफसोस
कीकू शो में अपने साथी कंटेस्टेंट्स को बताते हैं, ‘मैं दो साल पहले अमेरिका में था और मेरी मां का निधन हो गया। मैंने उनकी आखिरी फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। मैं अमेरिका में था तो सोचा कि उन्हें कल फोन करूंगा क्योंकि मैं व्यस्त था, अगले दिन वह नहीं रहीं।’ इस बात को बताते हुए कीकू शारदा रो पड़े।
कुछ दिन बाद पिता को भी खो दिया
कीकू शारदा आगे कहते हैं, ‘45 दिन बाद मेरे पिता का निधन हो गया। वह मां के जाने को बर्दाश्त नहीं कर पाए। एक उम्र के बाद जीवनसाथी ही आपका सबकुछ होता है। मैं हर किसी की जिंदगी के बारे में नहीं जानता लेकिन प्लीज अपने पैरेंट्स के करीब रहें, उनके साथ समय बिताएं, उन्हें फोन करें, कॉन्टैक्ट में रहें।’ यह बात कीकू शारदा अपने साथी कंटेस्टेंट्स से कहते नजर आए।
ये खबर भी पढ़ें:
Pawan Singh: पहली पत्नी को याद कर पवन का छलका दर्द, अक्षरा सिंह संग रिश्ते पर कही बड़ी बात? बोले- लव मैरिज….
कीकू के अलावा शो में शामिल हैं ये सेलेब्स
कीकू शारदा के अलावा ‘राइज एंड फॉल’ में कुब्रा सैत, अनाया बांगर, आरुष भोला, बाली और आकृति नेगी, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल और पवन सिंह जैसे सेलेब्स मौजूद हैं।