फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2: अक्षरा से माफी के बाद पवन सिंह का प्यार पर बड़ा बयान, इस हसीना को दिया साथ फिल्म करने का ऑफर

Thu, 22 Oct 2026 06:31 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rise and Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों शो में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की एंट्री ने सभी का ध्यान खींच रहे हैं। जानिए क्या है नया मामला। 
विज्ञापन
राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह टावर पहुंच चुके हैं। पवन अब शो में अपने बयानों सबका ध्यान खींच रहे हैं। जानिए नए एपिसोड में क्या कुछ है खास। 
विज्ञापन


प्यार और अटैचमेंट पर पवन सिंह ने कही दिल की बात
शो में कंटेस्टेंट्स ने पवन सिंह को बताया कि कायरा के बाहर होने के बाद मनीष कश्यप काफी उदास हो गए थे। उनका हाल ऐसा था कि उन्होंने खाना खाना तक छोड़ दिया था। यह सुनकर पवन सिंह ने प्यार और अटैचमेंट को लेकर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा, 'हो जाता है भाई। कुछ-कुछ काम किया नहीं जाता है, बल्कि हो जाता है। लोग बोलते हैं कि प्यार एक बार होता है, लेकिन कोई कितना बचाएगा। आखिर कोई कितना बर्दाश्त करेगा, कहीं न कहीं तो सटेगा ही।'
विज्ञापन


इससे पहले हाल ही में एक्टर ने अक्षरा सिंह से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा, 'अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है... उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना... अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ।'
Trending Videos

राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
प्रियंका चाहर चौधरी को दिया साथ काम करने का ऑफर
शो के एक एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स बेसमेंट में एक टेबल के आसपास बैठकर चाय पी रहे थे और बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पवन सिंह ने अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी से उनके एक्टिंग करियर के बारे में पूछा। प्रियंका ने बताया कि उन्हें एक्टिंग करते हुए करीब 5 से 6 साल हो गए हैं।

प्रियंका का जवाब सुनकर पवन सिंह ने भोजपुरी अंदाज में पूछा, 'हमरे साथ एक काम करबू?' यह सुनते ही प्रियंका हंस पड़ीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'करबू! बताइए, ये पूछने की बात है। नेकी और पूछ-पूछ।'

प्रियंका और पवन सिंह की बातचीत में मनीष कश्यप भी शामिल हो गए। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रियंका को किसी दमदार रंगदारी गाने में लिया जाना चाहिए। इस पर पवन सिंह ने प्रियंका से कहा कि वह उनके साथ गाना, फिल्म और वेब सीरीज भी करेंगे। 

इसके बाद प्रियंका ने कहा, 'भोजपुरी ऑडियंस बहुत अच्छी है। मुझे पहले इसके बारे में नहीं पता था, लेकिन जब मैंने खेसारी जी के साथ काम किया, तब मुझे पता चला कि भोजपुरी ऑडियंस का बहुत क्रेज है।'  

देखें वीडियो-
विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
कहां देख सकते हैं शो? 
  • 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 का निर्माण बनिजय एशिया ने किया है।
  • इसे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं।
  • यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।
  • इसके नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज होते हैं।

ये भी पढ़ें- कॉफी विद करण: 'चलते-फिरते रेड फ्लैग' किस वजह से हुई विजय की जमकर ट्रोलिंग? रश्मिका की इस बात पर भड़के यूजर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें