फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2: पवन सिंह की एंट्री से मची धूम, रूलर्स के बीच छिड़ी जंग; ये दो कंटेस्टेंट्स पहुंचे बेसमेंट

Wed, 21 Oct 2026 07:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rise and Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ शो में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की एंट्री ने सभी का ध्यान खींचा। दूसरी ओर, रूलर्स के बीच हुए डिमोशन टास्क में दो कंटेस्टेंट्स को पेंटहाउस छोड़कर बेसमेंट में जाना पड़ा।
विज्ञापन
राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइज एंड फॉल' सीजन 2 में काजल और सारा के डबल एविक्शन के बाद शो में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। गौतम गुलाटी और प्रियंका चाहर चौधरी ने फिलहाल एक-दूसरे से दुश्मनी भुलाकर साथ आने का फैसला किया है। जानिए शो में हाल में क्या हुआ। 
विज्ञापन


निहारिका को लेकर इरीना ने की बात
शो के पेंटहाउस में इरीना रुडाकोवा और निहारिका तिवारी के बीच जसवंत बोपन्ना को लेकर चर्चा हुई। घर में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि जसवंत की निहारिका में रोमांटिक दिलचस्पी है। हालांकि, निहारिका ने इस बात को खारिज कर दिया। घर के दूसरे सदस्यों के बीच भी इस मुद्दे पर चर्चा होती रही।
Trending Videos

राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
पवन सिंह की एंट्री से सजा शो
शो में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह टावर पहुंचे। इस खास कार्यक्रम को स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला ने होस्ट किया। इस दौरान पवन सिंह ने शो में अपने पिछले अनुभव को भी याद किया।

उन्होंने कहा, 'मेरा मूड बदलते रहता था। शुरुआती दिनों में पहले दिन लगा कि मेरी सांस रुक जाएगी। मुझे खुले में रहने की आदत है, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो गया।'

इस कार्यक्रम में निहारिका और जसवंत ने परफॉर्म किया। वहीं, इरीना ने पवन सिंह के साथ डांस किया। करण पटेल और ऋषभ ने रूलर्स और वर्कर्स की नकल उतारकर सभी को खूब हंसाया।

राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
जसवंत और ऋषभ को जाना पड़ा बेसमेंट
मनोरंजन से भरी शाम के बाद शो में खेल फिर शुरू हुआ। इस बार पेंटहाउस में रहने वाले दो रूलर्स को बेसमेंट में भेजने के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई। नियम के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को विरोधी तिकड़ी के सदस्यों के नाम पर वोट देना था।

पहले राउंड में ऋषभ ने स्वरा, इरीना और शहजाद के नाम लिए, जबकि शहजाद ने जसवंत को चुना। ऋषभ इस फैसले से सहमत नहीं थे, लेकिन बहुमत जसवंत को बेसमेंट में भेजने के पक्ष में रहा। इसके बाद जसवंत और शहजाद के बीच बहस भी देखने को मिली।

दूसरे राउंड में स्वरा, जसवंत और करण ने फैसले लेने की जिम्मेदारी संभाली। स्वरा और करण ने ऋषभ का नाम लिया, जबकि जसवंत ने शहजाद को चुना। बहुमत का फैसला ऋषभ के खिलाफ गया और उन्हें जसवंत के साथ बेसमेंट में जाना पड़ा।
विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
पवन सिंह ने निहारिका के साथ खोला नया ट्विस्ट
डिमोशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पवन सिंह अल्टीमेट रूलर निहारिका तिवारी के साथ फॉर्च्यून रूम में पहुंचे। यहां दोनों ने एक नए पावर ट्विस्ट का खुलासा किया। इस बदलाव के बाद अब शो में रूलर्स और वर्कर्स के बीच मुकाबला किस दिशा में जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

बता दें कि 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 का निर्माण बनिजय एशिया ने किया है और इसे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। इसके नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज होते हैं।

ये भी पढ़ें- द ग्रेट इंडियन कपिल शो: कपिल ने किसे कहा 'लड़कों का तमन्ना भाटिया'? अगले एपिसोड में ये कलाकार सजाएंगे महफिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें