फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2: झगड़ा खत्म कर स्वरा के फिटनेस कोच बने शहजाद पूनावाला, शो में फूट-फूटकर क्यों रोईं अभिनत्री?

Sun, 04 Oct 2026 11:31 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Swara Bhasker Breaks Down: अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रही हैं। हाल ही में वह शो के अंदर अपनी बेटी को याद करते हुए इमोशनल हो गईं।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर फिलहाल रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 का हिस्सा है। अब हाल ही में वहां से एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपनी बेटी राबिया को याद करते हुए रोते नजर आईं और तेज प्रताप यादव अभिनेत्री को चुप करवाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

स्वरा भास्कर - फोटो : यूट्यूब
स्वरा भास्कर ने की यह जिद
स्वरा भास्कर के लिए काम की वजह से अपनी छोटी सी बेटी से दूर रहना काफी मुश्किल हो रहा है। शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस रोती हुई नजर आ रही हैं। वह बार-बार अपनी बेटी राबिया की फोटो देखने या उसका चेहरा देखने की गुजारिश करती दिखाई दीं।

जब शो में उनके साथ मौजूद गौतम गुलाटी ने पूछा कि वह इतनी इमोशनल क्यों हो गईं, तो स्वरा ने कहा, 'किसी ने सुशी कहा और मुझे अपनी बेटी की याद आ गई।' स्वरा ने आगे कहा, 'यार उसका फेस दिखा दो, उसकी फोटो दिखा दो प्लीज।' उनकी इस बात से साफ पता चला कि रियलिटी शो के दौरान वह अपनी बेटी को कितना याद कर रही हैं।

स्वरा भास्कर, फहाद अहमद और राबिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@reallyswara
तेज प्रताप ने की संभालने की कोशिश
स्वरा को रोता देख तेज प्रताप यादव बार-बार उन्हें संभालने की कोशिश करते नजर आए। शहजाद पूनावाला भी स्वरा को इमोशनल सपोर्ट देने उनके पास पहुंचे। इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा के इंस्टाग्राम हैंडल से पर लिखा गया, 'एक काम करने वाली मां होने का मतलब है कि आपका दिमाग काम में लगा रहता है, लेकिन आपका दिल हमेशा घर पर रहता है। तुम्हें गले लगाने का इंतजार नहीं कर सकती। तुम्हारी बहुत याद आ रही है।'

स्वरा के फिटनेस कोच बने शहजाद पूनावाला
वहीं, एक वीडियो और सामने आया, जिसमें शहजाद और स्वारा के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखी। शो की शुरुआत में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच अच्छे रिश्ते देखने को नहीं मिले थे। लेकिन जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ रहा है, दोनों के बीच रिश्ते सुधर रहे हैं। हाल ही में शहजाद पूनावाला अभिनेत्री के फिटनेस कोच बने नजर आए। बता दें कि दोनों के बीच शो से बाहर राजनीति ओपिनियन को लेकर टकराव होते रहते हैं। 
विज्ञापन

स्वरा भास्कर पति फहद और बेटी राबिया के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
2023 में दिया बेटी को जन्म
38 साल की स्वरा ने सितंबर 2023 में अपने पति फहाद अहमद के साथ बेटी राबिया का स्वागत किया था। रियलिटी शो में जाने से पहले भी वह यह बता चुकी हैं कि बेटी को छोड़कर जाना उनके लिए कितना मुश्किल था। शो की शूटिंग के लिए निकलने से पहले शेयर किए गए एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने बताया था कि बेटी से दूर रातें बिताना उनके लिए इस अनुभव का सबसे मुश्किल हिस्सा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें