'रेट्रो' के बारे में
रेट्रो में पूजा हेगड़े, जोजू जॉर्ज, जयराम, नास्सर, प्रकाश राज और करुणाकरण भी अहम भूमिकाओं में हैं। श्रेया सरन भी एक विशेष कैमियो भूमिका में दिखाई देंगी। संगीत संतोष नारायणन ने दिया है, जबकि कैमरा श्रेयस कृष्णा ने संभाला है। शफीक मोहम्मद अली इसके संपादक हैं। ज्योतिका और सूर्या ने 2डी एंटरटेनमेंट के बैनर तले 'रेट्रो' का निर्माण किया है। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।