फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से नहीं मिली मंजूरी, केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी फिल्में; जानिए क्या है पूरा मामला?

Tue, 16 Dec 2025 05:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

International Film Festival of Kerala: हाल ही में केरल फिल्म फेस्टिवल में कुछ फिल्मों की स्क्रीनिंग रोक दी गई। अब इस मामले में फिल्म फेस्टिवल से जुड़े रसूल पुकुट्टी ने कहा है कि तय समय पर सभी फिल्में दिखाई जाएंगी। जानिए, यह पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
साउंड डिजाइनर रसूल पुकुट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इस फिल्म फेस्टिवल में कुछ फिल्मों की स्क्रीनिंग कैंसिल कर दी गई थी। इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। अब मशहूर साउंड डिजाइनर और केरल चलचित्र अकादमी के चेयरमैन रसूल पुकुट्टी ने कहा कि केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कुछ फिल्मों के लिए केंद्र से मंजूरी न मिलने के बावजूद सभी फिल्मों को तय शेड्यूल के हिसाब से दिखाने का फैसला किया गया है।

तय समय पर होगी सभी फिल्मों की स्क्रीनिंग 

विज्ञापन

पीटीआई की खबर के अनुसार रसूल पुकुट्टी ने एक वीडियो मैसेज में कहा, ‘मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म स्क्रीनिंग को लेकर चल रहे सभी विवाद खत्म हो गए हैं। हम केरल सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार तय शेड्यूल के हिसाब से सभी फिल्मों की स्क्रीनिंग करेंगे। सिनेमा जिंदाबाद।’ 

ये खबर भी पढ़ें: केरल फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग पर इसलिए लगी रोक, साउथ के निर्देशकों ने जताई नाराजगी

क्यों हुआ फैसले में बदलाव? 
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि केरल चालचित्र अकादमी ने यह फैसला तब लिया, जब केरल सरकार ने इस मामले को अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़ दिया। दरअसल, 15 फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक लगाई गई थी, क्योंकि इन्हें आधिकारिक तौर पर सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिला था। इस काम में देरी हो रही थी। जिन फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक लगी, उसमें कुछ कल्ट फिल्में शामिल थीं, साथ ही फिलिस्तीन संघर्ष से जुड़ी भी कुछ फिल्में शामिल थीं। 
वैसे सोमवार को चार फिल्मों को सेंसर से छूट मिल गई थी। लेकिन बाकी फिल्में केंद्र की मंजूरी का इंतजार करती रहीं। बताया गया कि केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 30वें एडिशन में इन फिल्मों की स्क्रीनिंग के लिए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ बातचीत की गई थी। यह फेस्टिवल 12 से 19 दिसंबर तक तिरुवनंतपुरम में आयोजित हो रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें