तेजस्वी प्रकाश ने भी शादी की खबरों को नकारा
हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में तेजस्वी प्रकाश ने भी करण के साथ अपनी शादी की प्लानिंग पर बात की। उन्होंने कहा, ‘अभी ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।’ फिलहाल यह कपल लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में साथ नजर आ रहा है।
साथ काम करने के अनुभव पर तेजस्वी ने कहा, ‘जब आप साथ काम करते हैं तो एक-दूसरे के काम करने के तरीके को समझने का मौका मिलता है। खासकर मेरे लिए, मुझे करण से बहुत कुछ सीखने को मिलता है क्योंकि वह मुझसे सीनियर हैं। मेरे लिए यह एक सीखने का अनुभव रहा है।’