फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्टिंग लाइव ट्रेलर: खोज, खौफ और खतरा..., पत्रकार बन अवैध रेत खनन का पर्दाफाश करने निकलीं परिणीति चोपड़ा

Sat, 03 Oct 2026 11:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Reporting Live Trailer Out: परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर जारी हो गया है। यह काफी दिलचस्प है। अभिनेत्री एक खोजी पत्रकार की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'शक- ट्रस्ट नो वन' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनकी आगामी फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' की भी खूब चर्चा है और आज शनिवार को इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। अभिनेत्री इस बार खनन माफियाओं का पर्दाफाश करने निकली हैं। मगर, मंजिल आसान नहीं है।

विज्ञापन

'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
जनता की आवाज बन सवाल पूछने निकलीं परी
ट्रेलर की शुरुआत में परिणीति चोपड़ा को दिखाया गया है। पत्रकार के रूप में वे एक अधिकारी का साक्षात्कार करने पहुंची हैं। एक दुर्घटना का जिक्र करती हैं। अधिकारी लापरवाही से कहता है, 'पुराना पुल था। दुर्घटना हो गई। आप रिपोर्टर एक ही चीज को कितनी बार रगड़ोगे'। 
दूसरा सवाल होता है, इस वक्त आपके जिले में अवैध रेत खनन की क्या स्थिति है? यह सुन अधिकारी चौंक जाता है और कहता है, 'अवैध खनन को रोकने के लिए कानून बनाया है। कोई सवाल ही नहीं है'।

'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
ब्राउन गोल्ड का अवैध कारोबार
परिणीति चोपड़ा एक खोजी पत्रकार के रूप में नजर आई हैं। वे अपनी इन्वेस्टिगेशन पर निकलती हैं। मगर, माफियाओं का खौफ है। रिपोर्टिंग के दौरान उन्हें सतर्क किया जाता है कि कैमरा दिख गया तो मारे जाएंगे। वे चौंकती हैं। रेत के लिए? तब उन्हें बताया जाता है कि 'यह ब्राउन गोल्ड है मैडम। इसे मामूली मत समझिए'। धीरे-धीरे अवैध रेत खनन और माफियाओं की मनमानी को लेकर और परतें खुलती हैं। सबूत मिलते हैं। कागजात मिलते हैं। साथ ही होते हैं हमले। 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'रिपोर्टिंग लाइव'?
खोजी पत्रकारिता के दौरान खौफ भी है और खतरे भी। मगर, इरादे बुलंद हैं। परिणीति बेखौफ होकर निकल जाती हैं। परिवार से कहती हैं, 'इस बार हार गई तो हमेशा के लिए हार जाऊंगी'। चुनौती कम नहीं होतीं। क्या परिणीति माफियाओं का पर्दाफाश कर पाएंगी या हार जाएंगी? इसका खुलासा फिल्म में होगा। फिलहाल ट्रेलर काफी दिलचस्प है। यह फिल्म 09 अक्तूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। परिणीति के अलावा फिल्म में देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन जैसे सितारे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें