दर्शन थुगुदीपा से मिलने उनकी पत्नी और परिवार वाले जेल पहुंचे
- फोटो : एएनआई
रेणुकास्वामी हत्या मामले में जेल में बंद दक्षिण भारतीय अभिनेता दर्शन थुगुदीपा से मिलने उनके परिवार वाले जेल पहुंचे। अभिनेता दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी ने परिवार के सदस्यों के साथ शुक्रवार सुबह बेल्लारी जेल में उनसे मुलाकात की। बेंगलुरु की एक सिविल कोर्ट ने सोमवार 14 अक्टूबर को दर्शन और पवित्रा गौड़ा की जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों रेणुकास्वामी की हत्या के आरोपी हैं, जिनका शव 9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या में मिला था।
एक आरोपी को मिली है जमानत
जहां एक तरफ दर्शन और पवित्रा गौड़ा की जमानत याचिका खारीज कर दी गई, वहीं, मामले के एक अन्य आरोपी दीपक को सिटी सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी थी। बेंगलुरु की सत्र अदालत ने 8 अक्टूबर, मंगलवार को एक हत्या के मामले में अभिनेता दर्शन की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया।
VVKWWV Collection: आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', लाखों में सिमटी कमाई
अदालत ने मामला रखा था सुरक्षित
रेणुकास्वामी हत्या मामले में फंसे अभिनेता दर्शन थुगुदीपा, पवित्रा गौड़ा और 11 अन्य व्यक्तियों की जमानत याचिका पर कार्यवाही शुरू हुई। न्यायाधीश जयशंकर की अध्यक्षता में अदालत के सत्र में अन्य आरोपियों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने अपनी दलीलें पेश कीं, हालांकि दर्शन की कानूनी टीम ने इस सत्र के दौरान कोई दलील नहीं दी। जिसके बाद अदालत ने 9 अक्टूबर, 2024 तक अपना फैसला सुरक्षित रखने का विकल्प चुना।
चित्रदुर्ग के रेणुकास्वामी की हत्या का है मामला
इस मामले में बेंगलुरु की 57वीं मजिस्ट्रेट अदालत ने पहले अभिनेता दर्शन की जमानत पर सुनवाई 27 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी थी, जबकि गौड़ा की सुनवाई 25 सितंबर तक के लिए टाल दी गई थी। दर्शन ने 21 सितंबर को अपनी जमानत याचिका दायर की थी। रेणुकास्वामी मामले में चित्रदुर्ग के 33 वर्षीय निवासी की हत्या शामिल है, जिसकी बॉडी 9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या में पाई गई थी।
Jigra Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर ‘जिगरा’ का संघर्ष जारी, धीमी चाल चल रही फिल्म, जानें कलेक्शन