फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: अपनी बर्थडे पार्टी में रेखा और माधुरी के साथ झूमीं शबाना आजमी, जावेद अख्तर ने भी लगाए ठुमके

Fri, 19 Sep 2025 10:20 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shabana Azmi Viral Video: शबाना आजमी के जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कई सितारे झूमते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
शबाना आजमी के साथ डांस करते सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर शबाना आजमी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह रेखा, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के साथ 'कैसी पहेली जिंदगानी' गाने पर झूमती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो शबाना आजमी के जन्मदिन का है। वीडियो पर कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

शबाना आजमी के जन्मदिन पर पहुंचे सितारे
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी 75 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने 18 सितंबर को धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। उनका जन्मदिन मनाने के लिए ऋतिक रोशन, सबा आजाद, सोनू निगम और करण जौहर जैसे सितारे पहुंचे। सब ने शबाना को जन्मदिन की बधाई दी और पार्टी की। 

रेखा, माधुरी ने किया डांस
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शबाना आजमी, रेखा के साथ झूम रही हैं। उनके हाथ में माइक है, वह उसमें गाना गा रही हैं। रेखा ने माधुरी के साथ कई स्टेप डांस किए। इस दौरान उर्मिला ने अपने मूव दिखाए। माधुरी ने भी शबाना आजमी के साथ कदम से कदम मिलाया। ये सितारे जब डांस कर रहे थे, तब उनके आस-पास खड़े लोग खूब तालियां बजा रहे थे और उनका उत्साह बढ़ा रहे थे।


यूजर्स को पसंद आ रहा वीडियो
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'एक ही फ्रेम में कई महान हस्तियां।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'रेखा के जैसा कोई नहीं हो सकता।' एक और यूजर ने कहा 'सबको एक साथ देखकर सुकून मिल गया।' एक और यूजर ने लिखा 'हे भगवान क्या बेहतरीन नजारा है।'
 

विज्ञापन

फराह खान ने दी बधाई
कोरियोग्राफर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शबाना आजमी ने पति जावेद अख्तर के साथ बेहतरीन डांस किया है। फराह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'इस तरह से आप 75 साल की हो गईं। शबाना आजमी आपको जन्मदिन की मुबारकबाद। आप और जावेद अख्तर इसी तरह जवां रहें।'
काम की बात करें तो शबाना आजमी को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें