दीया मिर्जा ने साझा किए पुराने पल
दीया मिर्जा के साथ 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म में आर माधवन नजर आए थे। दोनों की जोड़ी खूब हिट रही। इस फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए। फिल्म की सिल्वर जुबली पर दीया मिर्जा ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म से जुड़ी यादें ताजा की हैं।
अभिनेत्री ने कहा फैंस को शुक्रिया
दीया मिर्जा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'बारिश में नाच रही वह 19 साल की लड़की, इन 25 वर्षों में आप सभी से मिले प्यार और दरियादिली के लिए आपके प्रति बहुत शुक्रगुजार है'।
कितना किया था फिल्म ने कलेक्शन?
बता दें कि साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' तमिल फिल्म ‘मिन्नाले’ की हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में भी आर माधवन ने राजेश नाम का मुख्य किरदार निभाया था। वहीं फिल्म में रीमा सेन रीनू के किरदार में दिखाई दी थीं। फिल्म का निर्देशन गौतम वासुदेव मेनन ने किया था। उस समय फिल्म ने 12 करोड़ से 15 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
फिल्म में कैसे हुई दीया मिर्जा की एंट्री?
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' दीया मिर्जा के किरदार रीना मल्होत्रा के किरदार को आज भी दर्शक भूले नहीं हैं। मगर फिल्म के लिए निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन की पहली पसंद दीया नहीं थीं। वह उनसे पहले ऋचा पल्लोड को साइम करना चाहते थे। मगर एक्ट्रेस ने अन्य प्रोजेक्ट के चलते यह अवसर ठुकरा दिया। इसके बाद, निर्माताओं ने दीया मिर्जा को चुना।