विद्युत जामवाल ने किया टाइगर की हिम्मत को सलाम
अभिनेता विद्युत जामवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टाइगर श्रॉफ की हिम्मत को सलाम किया है। मगर, साथ ही उनके फैंस और पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं। विद्युत ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने इस मुश्किल वक्त में टाइगर से बजरंग बाण का पाठ करने को कहा है। एक्टर ने कहा कि वे खुद भी ऐसा करते हैं।
अभिनेता ने पुलिस पर उठाए सवाल
विद्तुय जामवाल वीडियो में कह रहे हैं, 'मैं टाइगर श्रॉफ को कुछ बोलना चाहता हूं। मैं जितने लोगों को भी जानता हूं, उनमें तुम सबसे बहुत ज्यादा निडर हो। तमाम लोग जो आपको फुटबॉल देखने पहुंच थे और भी तमाम लोग जो खुद को आपका फैन कहते हैं, उनमें से किसी को तो भागना चाहिए था। किसी को तो पकड़ना चाहिए था'।
बोले- 'बजरंग बाण का पाठ कर भाई'
विद्युत ने आगे कहा है, 'मैं मुंबई पुलिस को बोलना चाहूंगा, आपने सिक्योरिटी दी है। मगर, अब यह फिर से किसी के साथ नहीं होना चाहिए। अगर इस तरह की गलती होती है तो आप ही गुनहगार हैं'। एक्टर ने आगे कहा, 'टाइगर सुन ना यार...अपना दोनों का फेवरेट गाना। बजरंग बाण। बस सुनता रह। जब मैं बहुत अकेला हो जाता हूं न बहुत अकेला तो मैं सुनता रहता हूं। मैं जानता हूं कि तू भी सुनता है। आई लव यू भाई'।