आशा भोसले और आशीष शेलार ने दी श्रद्धांजलि
आशा भोसले हर साल आरडी बर्मन की जयंती पर उनके आवास पर जाती हैं और संगीत उद्योग में उनके योगदान के लिए आभार जताती हैं। उनके साथ अक्सर आरडी बर्मन के फैंस भी आते हैं।
इस साल गायिका के साथ महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार भी शामिल हुए।
आशा भोसले ने आरडी बर्मन की तस्वीर पर फूल चढ़ाए। उसके बाद उनके संगीत करियर को श्रद्धांजलि देने के लिए हारमोनियम पर माला चढ़ाई। गायक आशीष शेलार ने आरडी बर्मन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर जन्मदिन का केक काटा गया।
आरडी बर्मन के न होने पर जताया दुख
एएनआई से बात करते हुए आशा भोसले ने आरडी बर्मन के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने दिग्गज कलाकार के न होने पर दुख जताया। उन्होंने कहा 'इतने साल हो गए हैं। हमने उनके साथ मुश्किल गाने गाए और अच्छे गाने गाए। हमने बहुत कुछ किया है। आज उनका जन्मदिन है, लेकिन वह यहां नहीं हैं। मुझे इस बात का बहुत दुख है। इसलिए, उनका जन्मदिन मनाते हुए, मैं बस उनके बारे में सोचती हूं। उनके बारे में सोचना बहुत अच्छा लगता है।'
यह खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: गुरुद्वारा में गाया, स्कूल के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, ये है दिलजीत के गायक बनने की कहानी
महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री शेलार
- फोटो : सोशल मीडिया
आरडी बर्मन के काम ने लोगों को प्रेरित किया
आरडी बर्मन की जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री शेलार ने कहा कि पंचम दा के काम ने लाखों भारतीयों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा 'मैं यह बात भारत के सभी लोगों से कहना चाहूंगा। दुनिया के सभी लोग जो संगीत से प्यार करते हैं। वे आज पंचम दा को याद कर रहे हैं। उनके गानों को याद कर रहे हैं। उन्होंने जो संगीत तैयार किया है। उन्होंने कुछ जगहों पर जो गाने गाए हैं। और कुछ जगहों पर उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। हम पंचम दा को ऐसी कई भूमिकाओं में याद करते हैं। उन्होंने जो काम किया है। वह हर भारतीय को खुशी, शांति और उत्साह देता है।'
बर्मन की शादी और निधन
आपको बता दें बर्मन का पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। उनका जन्म 27 जून, 1939 को कलकत्ता में गायक और संगीतकार सचिन देव बर्मन के घर हुआ था। पंचम दा के नाम से मशहूर, उन्होंने 331 फिल्मों में संगीत दिया और ज्यादातर काम अपनी पत्नी आशा भोसले और किशोर कुमार के साथ किया।
उन्होंने कई बेहतरीन गाने भी गाए, जिनमें 'शोले' फिल्म का मशहूर गाना 'महबूबा महबूबा' भी शामिल है।
बर्मन की पहली शादी रीता पटेल से हुई थी, जिनसे वे 1971 में अलग हो गए। इसके बाद साल 1980 में उन्होंने आशा भोसले से शादी कर ली।
54 साल की उम्र में हार्ट अटैक से बर्मन का निधन हो गया।