आरती रवि ने पूर्व पति पर कसा तंज
बता दें कुछ दिन पहले रवि मोहन ने अपने पोस्ट में खुद को मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक शोषण का शिकार बताया था। इस पर आरती ने तंज कसते हुए लिखा, ‘ये सुनना हास्यास्पद है कि छह फुट लंबा आदमी एक 5 फुट 2 इंच की महिला से प्रताड़ित हो सकता है।’ उन्होंने रवि के उन दावों को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा।
ये खबर भी पढ़ें: Ravi Mohan: ‘अपने ही बच्चों से नहीं मिल सकता’, भावुक हुए एक्टर रवि मोहन ने टूटते रिश्ते का बताया सच
बच्चों को लेकर आरती ने क्या कहा?
आरती ने दावा किया कि रवि पिछले साल सिर्फ चार बार ही बच्चों से मिले थे और उनकी ओर से कोई रोक नहीं लगाई गई थी। उन्होंने लिखा, ‘हमारे बच्चों ने खुद कहा है कि वो सिर्फ दादा-दादी या ऑफिस जैसी जानी-पहचानी जगहों पर ही पापा से मिलना चाहते हैं।’ उन्होंने पोस्ट में यह भी बताया कि उन्होंने अपने करियर और सपनों को भूलकर रवि के लिए घर संभाला, जबकि उनके पास यूके से मास्टर्स डिग्री है।
रवि मोहन और आरती रवि बच्चों के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया और जनता का जताया आभार
आरती ने अपने पोस्ट के आखिर में मीडिया और जनता का आभार जताया और कहा कि वह अब इस विषय में आगे कुछ नहीं बोलेंगी। उन्होंने लिखा, ‘इज्जत को नाटक से ऊपर रखने वालों के लिए अब जगह बहुत कम बची है।’ लेकिन हाल ही के कुछ बेबुनियाद आरोपों ने मुझे आखिरी बार बोलने पर मजबूर कर दिया है।
आरती-रवि मोहन का तलाक
रवि और आरती की शादी 2009 में हुई थी और 2024 में उन्होंने अलग होने का ऐलान किया। इस घटनाक्रम ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि उनके फैन्स को भी चौंका दिया है।