फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुआ साउथ का यह एक्टर, लोगों की भीड़ में पहचानना हुआ मुश्किल

Wed, 05 Nov 2025 09:14 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Mohan Attends Bhasma Aarti At Mahakaleshwar Temple: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हैं, जिसमें साउथ का एक चर्चित श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में बैठा नजर आया। आम लोगों की भीड़ में इस एक्टर को पहचानना मुश्किल हो गया। 
 
विज्ञापन
रवि मोहन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में साउथ एक्टर रवि मोहन को बैठे देखा गया। एक बार में इस एक्टर को पहचान पाना मुश्किल है। वह आम लोगों की भीड़ में बैठे थे। आसपास के लोग भी उन्हें नहीं पहचान पाए। देखें, एक्टर का वायरल वीडियो।  
विज्ञापन

 

भस्म आरती में शामिल होने का अनुभव साझा किया 
एएनआई से बातचीत में करते हुए रवि मोहन में कहा, ‘मैं महाकालेश्वर मंदिर आकर बहुत खुश हूं। अलग तरह की ऊर्जा महसूस कर रहा हूं। यह एक आध्यात्मिक जगह है। बहुत से लोग भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। वह हर बार सभी को खुशी, सुख देते हैं। मेरे लिए भी भस्म आरती में शामिल होना एक बेहतरीन अनुभव रहा है।’ 
आगे रवि मोहन ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर खुशी जाहिर की। वह कहते हैं, ‘मैं काफी खुश हूं कि महिला टीम ने विश्व कप जीता है। सभी को बधाई। लड़कियों को ऐसे ही आगे बढ़ना चाहिए।’   
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन

रवि मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम- @iam_ravimohan
निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहे रवि मोहन
साउथ एक्टर रवि मोहन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी पिछले दिनों चर्चा में रहे। दरअसल, पत्नी से अलगाव के कारण वह खबरों में बने रहे। पत्नी ने भी उन पर कई आरोप लगाए। इसके अलावा इन दिनों उनका नाम सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ भी जोड़ा जा रहा है। दोनों ने कई बार साथ में देखा गया है। रवि मोहन ने एक इवेंट में केनिशा को भगवान का भेजा तोहफा कहा था। 

ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट से अभिनेता रवि मोहन को झटका, इस फिल्म का टाइटल इस्तेमाल करने पर लगी रोक

रवि माेहन का करियर फ्रंट 
इस साल रवि मोहन तमिल फिल्म ‘काधलिका नेरमिल्लई’ में नजर आए। अगले साल भी उनके पास कई फिल्म प्रोजेक्ट हैं, इसमें एक फिल्म ‘ब्रो कोड’ भी शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें