फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे यार बजरंगी: दिवाली से पहले रवि किशन ने दिया प्रशंसकों को तोहफा, आगामी फिल्म की रिलीज डेट का किया एलान

Tue, 27 Oct 2026 08:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अभिनेता रवि किशन पौराणिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसका नाम है- 'मेरे यार बजरंगी'।
  • इस फिल्म के एलान के साथ इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है।
  • दिवाली से पहले रवि किशन ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है। जानिए फिल्म कब दस्तक देगी?
विज्ञापन
बजरंगी मेरे यार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन माइथोलॉजिकल फिल्म में नजर आने वाले हैं। पोस्टर के साथ फिल्म का एलान किया गया है। 'मेरे यार बजरंगी दोस्ती हो तो ऐसी' टाइटल वाली इस फिल्म में रवि किशन पर्दे पर बजरंगी के दोस्त बनकर छाने वाले हैं। कब रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन
Trending Videos

'बजरंगी के यार' बनेंगे रवि किशन
फिल्म 'मेरे यार बजरंगी' का एलान इस दिवाली से पहले किया गया है। मगर, यह रिलीज अगले साल दिवाली पर होगी। रवि किशन परदे पर 'बजरंगी के यार' बनकर दर्शकों के बीच पहुंचने वाले हैं। यह फिल्म दिवाली 2027 में रिलीज होगी। इस भक्ति ड्रामा फिल्म को  महावीर जैन फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिलहाल तो फिल्म के पोस्टर ने पर्याप्त दिलचस्पी पैदा कर दी है।

पोस्टर में दिखी दिव्य झलक
पोस्टर में रवि किशन एक दमदार,  लेकिन सादगी भरे अवतार में हैं। पोस्टर में उनका चेहरा नहीं नजर आ रहा है, सिर्फ मुट्ठी बांधने की सिंबॉलिक इमेज भी है। एक हाथ रुद्राक्ष और रक्षा सूत्र पहने शख्स का है। वहीं दूसरा हाथ बजरंग बली का है, जो श्री राम नाम का पटका और रुद्राक्ष की माला पहने हुए हैं। दोनों को एक दिव्य चिंगारी जोड़ती है, जो फिल्म की टैगलाइन, ‘दोस्ती हो तो ऐसी’ को दिखाती है।

 
विज्ञापन

भगवान और भक्त के रिश्ते पर बनी है फिल्म
यह फिल्म एक आम आदमी की बजरंग बली से दोस्ती पर आधारित है। यह एक पर्सनल रिश्ते के नजरिए से आस्था को दिखाती है। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सोर्स ने कहा, 'यह सिर्फ एक धार्मिक फिल्म नहीं है। यह एक भक्त और भगवान के बीच के रिश्ते के बारे में है। आज के समय में, जब हर कोई एक सच्चे दोस्त की तलाश में है, तो क्या होगा अगर बजरंग बली खुद आपके यार बन जाएं? यही इस फिल्म के पीछे की भावना है'। फिलहाल पोस्टर को सकारात्मक रिएक्शन मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें