फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: रवि दुबे ने साझा किया भावुक नोट, टीम का कहा शुक्रिया, पोस्ट कर लिखा- जो भूल गया था वह महसूस किया

Mon, 16 Nov 2026 01:44 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • अभिनेता रवि दुबे ने फिल्म ‘रामायण’ के लिए दर्शकों को शुक्रिया कहा है।
  • इसके साथ ही अपने किरदार लक्षमण से जुड़े अनुभव भी एक्टर ने पोस्ट में शेयर किये। 
  • इतना ही नहीं उन्हें यह रोल देने के लिए रवि ने निर्देशक-निर्माता का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
फिल्म 'रामायण' की शूटिंग के दौरान रवि दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम- @ravidubey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘रामायण’ ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खूब लुभाया। फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता रवि दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट के दिन अपनी भावानाओं को भी साझा किया। 

क्या थी रवि दुबे की पोस्ट? 

विज्ञापन

रवि दुबे ने फिल्म ‘रामयाण’ में अहम किरदार निभाया है। उन्होंने फिल्म रिलीज के दिन हो रहे अनुभवों को शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘5 नवंबर 2026 की सुबह, मैं जागा और जो भूल गया था वह महसूस किया। मुझे लगा कि मुझे 'देखा' गया है, और उसमें मौजूद प्यार असीम था। मुझे लगता है कि एक अभिनेता की यही सच्ची चाहत होती है। कि कोई उसके काम को मौका दे। कि अभिनय करते समय आपने जो महसूस किया, वह किसी और तक पहुंचे, और वे इतना प्रभावित हों कि आपको इसके बारे में बताएं। यह कितना बड़ा उपहार है! लिखते समय भी मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। मेरे मन में बस कृतज्ञता का भाव है।’

Trending Videos

फिल्म 'रामायण' की शूटिंग के दौरान रवि दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम- @ravidubey

श्री लक्ष्मण के किरदार पर बोले रवि 
अपने पोस्ट में आगे लक्ष्मण ने लिखा, ‘लक्ष्मण की कोई महत्वाकांक्षा नहीं थी। वह श्री राम और माता सीता के पीछे एक कदम खड़े रहने में ही संतुष्ट थे, जब भी उन्हें उनकी आवश्यकता होती, वे सेवा के लिए तत्पर रहते थे। मुझे यह बहुत सुंदर और महान लगा। मैं अपनी क्षमता के अनुसार, रामायण के प्रति वही सेवा और कर्तव्य की भावना लाना चाहता था और बुलाए जाने पर तैयार रहना चाहता था। मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से अपना सब कुछ अर्पित करना चाहता था। वास्तव में, मेरी यही इच्छा थी, लेकिन आप सभी ने मुझे इससे कहीं अधिक दिया।’

फिल्म 'रामायण' की शूटिंग के दौरान रवि दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम- @ravidubey
फिल्म की टीम का शुक्रिया
रवि दुबे ने आगे निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा का शुक्रिया भी किया। उन्होंने लिखा, ‘नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा आप जैसे लोग वाकई अद्भुत हैं और मैं आपका आभारी हूं कि आपने मुझे दुनिया की सबसे प्रतिभाशाली हस्तियों के साथ काम करने का मौका दिया। एक ऐसा सेट जहाँ मैं सबसे कनिष्ठ और सबसे कम अनुभवी था, फिर भी जिस दिन मैंने कदम रखा, आपने मुझे उतना ही प्यार, उतना ही सम्मान और अपना काम करने के लिए उतना ही अवसर दिया। मैं डरा हुआ था। क्या होता अगर मैं उन अद्भुत लोगों को निराश कर देता जिन्होंने मुझ पर इतना महत्वपूर्ण काम सौंपा था? क्या होता अगर मैंने बहुत कम किया होता? क्या होता अगर मैंने हद से ज्यादा कर दिया होता? क्या होता अगर मैंने श्री लक्ष्मण, रामायण के साथ अन्याय किया होता? और फिर आपका प्यार मिला। काश मैं आप सभी को बता पाता कि इसने मेरे लिए क्या किया है। इसमें बेशक बहुत आनंद है। लेकिन साथ ही एक कोमल राहत भी है।’
विज्ञापन

फिल्म 'रामायण' की शूटिंग के दौरान रवि दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम- @ravidubey

फिल्म ‘रामायण’ की हुई कमाई? 
फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। इसने 64.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। पांचवें दिन इसने सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। पहले वीक फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 564.60 करोड़ रुपये रहा। वहीं दूसरे वीक में भी फिल्म की कमाई जारी है। शनिवार को 10वें दिन फिल्म ने 72.90 करोड़ रुपये कमाए थे।कल रविवार को 11वें दिन भारत में इसकी टोटल कमाई 75 करोड़ रुपये रही। 'रामायण' का इंडिया नेट कलेक्शन 761.12 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें