फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उनमें कुछ नहीं बदला'; 22 साल बाद फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ काम करने पर बोलीं रवीना टंडन

Fri, 26 Jun 2026 05:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome to the Jungle: अभिनेत्री रवीना टंडन ने करीब 22 साल बाद अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर वापसी की है। दोनों फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए हैं, जो आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में लगी है।
विज्ञापन
रवीना टंडन-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। हालांकि, लंबे वक्त से दोनों ने साथ में कोई फिल्म नहीं की थी। दो दशक बाद इन्हें बड़े परदे पर देखा गया है।अभिनेत्री ने खिलाड़ी के साथ रीयूनियन को लेकर बात की और उन्होंने एक्टर के मेहनती रवैये की दिल खोलकर तारीफ की। 

विज्ञापन


अक्षय के काम की तारीफ में क्या बोलीं रवीना?
रवीना टंडन ने समाचार एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की। रवीना ने अक्षय को सेट पर सबसे मेहनती और समर्पित कलाकारों में से एक बताया। अपने पुराने साथ काम करने के अनुभवों को याद करते हुए रवीना ने कहा कि इतने वर्षों के बाद भी अक्षय का काम के प्रति समर्पण और काम करने का तरीका बिल्कुल वैसा ही है।

बोलीं- 'वे सफलता के हकदार हैं'
रवीना टंडन ने कहा, 'मुझे लगता है कि इतने वर्षों बाद उनके साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। उनमें कोई बदलाव नहीं आया है। वे आज भी उतने ही मेहनती हैं। वही डेडिकेशन है। काम में इतने डूबे रहते हैं कि उनकी मेहनत साफ दिखती है। उन्हें जो भी सफलता मिलती है, वह उसके हकदार हैं, क्योंकि वह सच में उसके लिए मेहनत करते हैं। उन्हें यह आसानी से नहीं मिलती'। 
विज्ञापन


अक्षय और रवीना की फिल्में
रवीना और अक्षय ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें 'मोहरा', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'दावा', 'कीमत- दे आर बैक' और 'बारूद' आदि शामिल हैं। इस जोड़ी की 'मोहरा' और 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहीं। 'मोहरा' 1994 में रिलीज हुई थी। इसे राजीव राय ने डायरेक्ट किया था और इसमें नसीरुद्दीन शाह और सुनील शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रेखा भी मुख्य भूमिका में थीं। इन दोनों ने आखिरी बार 2004 में 'पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी' और 'आन' फिल्मों के लिए साथ काम किया था।

विज्ञापन

'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : सोशल मीडिया
'वेलकम टू द जंगल' के सितारे
करीब 22 साल बाद रवीना टंडन और अक्षय ने 'वेलकम टू द जंगल' में साथ काम किया है। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया था। फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जाला, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन आदि भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें