फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बांद्रा की मशहूर महिला से मिली रवीना टंडन, गले लग जताई खुशी; वीडियो देख बोले यूजर्स- ‘बचपन से…’

Mon, 14 Jul 2025 01:25 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raveena Tandon: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन बांद्रा की एक प्रसिद्ध ट्रैफिक वूमेन से मिली।

विज्ञापन
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने मुंबई स्थित बांद्रा की महिला ट्रैफिक वार्डन से मुलाकात की, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। चलिए जानते हैं कि क्या है वीडियो। 

विज्ञापन


क्या है वायरल वीडियो? 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ब्लू साड़ी में नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अनीत लोबो नाम की एक ट्रैफिक वार्डन से मिल रही हैं, जो मुंबई के बांद्रा में लगभग 20 वर्षों से ट्रैफिक कंट्रोल कर रही हैं। कई मुश्किलों के बाद भी वह अपने कर्तव्य पथ पर बनी है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अभिनेत्री ट्रैफिक वार्डन से गले मिलकर उनकी तारीफ करती नजर आ रही हैं, जिससे वहां मौजूद सभी व्यक्ति काफी खुश दिख रहे हैं। 




नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो के आते ही नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वह इस ट्रैफिक वार्डन को बचपन से सड़कों पर देख रहे हैं। दूसरे यूजर ने बोला कि अभिनेत्री दिल की बहुत अच्छी हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि दोनों बहुत प्यारे दिख रहे हैं। इसके अलावा अन्य यूजर्स अनीता लोबो की तारीफ करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Saroja Devi Death: सरोजा देवी के निधन पर सुपरस्टार रजनीकांत ने जताया दुख, एक्ट्रेस सिमरन बोलीं- 'उनके साथ काम करना...'

रवीना टंडन का वर्कफ्रंट
रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें 'वेलकम टू द जंगल' में देखा जाएगा। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अहमद खान करेंगे। रवीना टंडन के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, दिशा पाटनी, लारा दत्ता के अलावा और भी कई सितारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का संगीत मीट ब्रदर्स ने तैयार किया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें