फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: रवीना टंडन को पति पर हुआ शक तो फोन करके पूछा ऐसा सवाल, यूजर्स बोले- आपके जैसी बीवी हो तो...

Mon, 16 Jan 2023 02:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद फनी रील शेयर किया, जिसे देख फैंस हंसते हुए लोटपोट हो रहे हैं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
 
विज्ञापन
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन आजकल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों रवीना अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खूब वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रही हैं। तस्वीरों के साथ-साथ रवीना फैंस संग कुछ फनी वीडियोज भी साझा करती हैं। हाल ही में, रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद फनी रील शेयर किया, जिसे देख फैंस हंसते हुए लोटपोट हो गए। रवीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

रवीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जो बहुत ही मजेदार है। इस वीडियो में रवीना मजेदार एक्टिंग कर रही हैं और इसमें सुनाई देने वाला वॉयस ओवर भी बहुत कमाल का और फनी है। यह रील उन्होंने शक्की बीवी पर बनाई है जो अपने पति पर खूब शक करती है। रवीना के इस वीडियो पर फैन्स बहुत ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
 

Babil Khan: इरफान खान ने इस फिल्म में पहनी थी अपने बेटे की टोपी, बाबिल ने खुद किया खुलासा

 

रवीना ने इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'यह देख लो' और 'रंजना नाम है मेरा' का सीक्वेल है। इस तरह पति को सावधान करने की सीरीज का अंत होता है या शायद नहीं भी होता है।' इस वीडियो को साझ करने के साथ ही उन्होंने इशारा कर दिया है कि वह इस तरह के वीडियो और बनाती रहेंगी और अपने फैंस को मनोरंजन करती रहेंगी।
  ">http://
विज्ञापन

रवीना के इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, 'आपके जैसी क्यूट वाइफ मिले तो कोई पागल ही होगा जो भागेगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या फिल्म स्टार भी शक करते हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'मैडम ये किस लाइन में आ गईं आप।' वहीं कुछ लोगों ने उनकी उम्र पर तंज कसते हुए कहा, 'आपकी उम्र आपके चेहरे पर साफ दिखती है। आप बहुत ही बूढ़ी नजर आ रही हैं।'

Pathaan: शाहरुख खान को 'पठान' बनाना नहीं था आसान, निर्देशक बोले- ब्रेक के बाद वापसी ने बढ़ाईं उम्मीदें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें