फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई जेनरेटेड अश्लील फोटोज पर रश्मिका ने जताई नाराजगी, बोलीं- ऐसा करने वालों को कठोर सजा मिलनी चाहिए

Wed, 03 Dec 2025 06:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna On AI Misuse: रश्मिका मंदाना ने एआई के बढ़ते दुरुपयोग पर नाराजगी जताई है। उन्होंने महिलाओं की अश्लील तस्वीरें बनाने और उन्हें फैलाने वालों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के बढ़ते प्रयोग से बॉलीवुड भी काफी चिंतित है। वजह है एआई का गलत इस्तेमाल करके सेलेब्स के फेक और अश्लील फोटोज व वीडियोज बनाए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। इसको लेकर अब अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने नाराजगी जताई है।

रश्मिका ने की जागरुकता फैलाने की अपील

विज्ञापन

रश्मिका ने अपने एक्स अकाउंट पर एआई-जनरेटेड कंटेंट के संचालन में जवाबदेही और जिम्मेदारी की अपील की है। अपनी पोस्ट में रश्मिका ने जागरूकता और नैतिक उपयोग की आवश्यकता पर बात की। उन्होंने इसे एक नैतिक पतन बताया, जिसका सामना करना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट एक ऐसी जगह बन गया है जहां मनगढ़ंत सीन को आसानी से असली बताकर पेश किया जा सकता है।

इंटरनेट अब सच्चाई का आईना नहीं रहा

विज्ञापन

एआई के जरिए महिलाओं की अश्लील तस्वीरें बनाने और उनका दुरुपयोग करने पर रश्मिका ने नाराजगी जताई। एक्ट्रेस ने कहा कि जब सच्चाई गढ़ी जा सकती है, तो हमारा विवेक हमारी सबसे बड़ी ताकत बन जाता है। एआई प्रगति की ओर एक कदम है, लेकिन अश्लीलता फैलाने और महिलाओं को निशाना बनाने के लिए इसका दुरुपयोग कुछ लोगों में गहरे नैतिक पतन का संकेत देता है। याद रखें, इंटरनेट अब सच्चाई का आईना नहीं रहा। यह एक ऐसा कैनवास है जहां कुछ भी गढ़ा जा सकता है। आइए हम दुरुपयोग से ऊपर उठें और एक अधिक सम्मानजनक और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए एआई का उपयोग करें। लापरवाही के बजाय जिम्मेदारी चुनें। अगर लोग इंसानों की तरह व्यवहार नहीं कर सकते, तो उन्हें कड़ी और कठोर सजा मिलनी ही चाहिए।

‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं रश्मिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना आखिरी बार ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आई थीं। इन दिनों वो होमी अजानिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें