टीवी पर मेहनत नहीं होती
कपिल शर्मा ने आगे कहा 'टीवी में ऐसा नहीं है कि अगर आपका वजन बढ़ जाता है तो आपको काम नहीं मिलेगा। काम चल रहा होता है, बैठना भी सोफा पर होता है, एक ढेले की मेहनत नहीं होती वहां पर।'
इससे पहले न्यूज 18 से बातचीत में कपिल ने बताया 'फिल्म ज्विगाटो का ट्रेलर रिलीज होने के बाद मुझे 9 फिल्मों का ऑफर आया। सभी फिल्में सीरियस थीं। हालांकि इन में से कई लेखक अपने काम को लेकर सीरियस नहीं थे।'
'किस किसको प्यार करूं 2' के बारे में
कपिल शर्मा जल्द ही 'किस किसको प्यार करूं 2' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' की सीक्वल है। इसमें सुशांत सिंह, दिवंगत असरानी, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा, जेमी लीवर, स्मिता जयकर और सुप्रिया शुक्ला अहम किरदार में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसका लेखन और निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है।