फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के हाथ कैसे लगी 'छावा'? लक्ष्मण उतेकर का आभार जताते हुए साझा किया किस्सा

Fri, 14 Feb 2025 04:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna: फिल्म 'छावा' में रश्मिका मंदाना ने महारानी येसूबाई का रोल अदा किया है। उनका काम काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में काम करने का मौका देने के लिए अभिनेत्री ने निर्देशक लक्ष्मण उतेकर का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना-लक्ष्मण उतेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'छावा' रिलीज हो चुकी है। इसमें विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। संभाजी महाराज के जीवन पर बनी इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। वहीं, रश्मिका ने येसूबाई की भूमिका अदा की है। फिल्म जब आज 14 फरवरी को रिलीज हो चुकी है, तब रश्मिका मंदाना ने एक लंबा नोट लिखकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन


Chhaava Movie Review: वैलेंटाइंस डे पर साथी के साथ थियेटर मत चले जाना, गश खा जाएगी कमजोर दिल की प्रेमिका

रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
'गुडबाय' की स्क्रीनिंग में किया इनवाइट
रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'मैं बोलने से बेहतर लिख पाती हूं। इसलिए यहां लिख रही हूं। मैंने फिल्म 'मिमी' देखी थी और मुझे बेहद पसंद आई। मैं लक्ष्मण सर को अपनी फिल्म 'गुडबाय' की स्क्रीनिंग में बुलाना चाहती थी और मैंने उन्हें मैसेज किया। यहां से बातचीत शुरू हुई और लक्ष्मण सर ने तुरंत कॉल करने का पूछा। हमारी बात हुई और उन्होंने बताया कि वे अपनी अगली फिल्म में मुझे लेना चाहते थे। उनसे बात हुई और फिर मुलाकात भी हुई। मैं इसके लिए यूनिवर्स का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं'।
 

बोलीं- शब्दों से परे है अनुभव 
रश्मिका ने आगे लिखा है, 'मुझे नहीं पता था कि कहानी क्या थी? मुझे ये भी नहीं पता था कि वे मेरे पास क्यों आए थे। न ही ये मालूम था कि उन्होंने मुझे महारानी के रूप में किस तरह देखा? और क्या हो रहा था... सच कहूं तो मैंने कहानी सुनी और कंफ्यूज हो गई। मैं हैरान थी, लेकिन साथ ही इसके लिए शुक्रगुजार हूं। साथ ही इतनी खुश हूं कि मुझे नहीं पता किस तरह प्रतिक्रिया दूं...'? रश्मिका ने लिखा है, 'साउथ की एक लड़की महारानी येसूबाई की भूमिका में है। मैंने तो कभी इसके बारे में सोचा तक नहीं था। इसलिए मुझे ऐसे लोगों के साथ काम करना पसंद है, जो सीमाओं के पार जाकर सपने देख पाते हैं। एक ऐसी महारानी का रोल अदा करना वाकई शानदार अनुभव रहा, जो सशक्त थीं, खूबसूरत थीं और बेहद बहादुर। यह किरदार इतना पवित्र है कि महाराज और महारानी के बारे में बताना सचमुच शब्दों से परे है'।

Chhaava Movie Review: ‘पृथ्वीराज’ से बेहतर पर ‘पानीपत’ से कमजोर है ‘छावा’, पूरी फिल्म से बेहतर था सिर्फ ट्रेलर
विज्ञापन

विक्की कौशल की तारीफ में कही ये बात
रश्मिका ने लक्ष्मण उतेकर को शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'आप बहुत उम्दा इंसान हैं। मैंने यह बात आपसे पहले कभी नहीं कही, लेकिन आप सचमुच सबसे बेहतर इंसान हैं, जिनसे मेरी कभी मुलाकात हुई है। आपसे मिलकर और आपके साथ काम करने का अनुभव वाकई गजब रहा है। मैं ज्यादा बात नहीं करती, मैं शर्मीली हूं, लेकिन मैं हर शब्द का मतलब समझती हूं। इसके साथ ही रश्मिका ने विक्की कौशल की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'आप सच्चे स्टार हैं। आपको वो सबकुछ मिलना चाहिए, जिसके आप हकदार हैं'। इसके अलावा रश्मिका ने फिल्म की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें