फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैपराजी के बार-बार कहने पर भी आखिर रश्मिका ने क्यों नहीं उतारा मास्क? बताई ये वजह; वीडियो हुआ वायरल

Sat, 25 Oct 2025 11:20 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रश्मिका मंदाना चेहरे पर मास्क लगाए दिख रही हैं। पैप्स के बार-बार कहने पर भी अभिनेत्री ने नहीं उतारा मास्क। जानें कारण। 

विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म 'थामा' से चर्चा में हैं। इसे दर्शकों द्वारा अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इसी दौरान अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें उन्होंने फेस मास्क ना उतारने का ऐसा तर्क दिया, जो वायरल हो रहा है। देखें वीडियो। 

विज्ञापन


रश्मिका मंदाना ने क्यों नहीं उतारा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रश्मिका मंदाना चेहरे पर मास्क लगाए दिख रही हैं। उन्हें ब्लू कलर के ड्रेस में देखा जा सकता है। जब पैपराजी उनसे मास्क उतारने और पोज देने के लिए कहते हैं, तो एक्ट्रेस कहती हैं, 'माफ करिए, आज ट्रीटमेंट हुआ है।' इसके बाद वह पैप्स से पूछती हैं कि सब ठीक है ना? इसके जवाब में सभी ने हामी भरी और एक्ट्रेस वहां से चली जाती हैं। 
 

नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, 'चिंता मत करिए, जल्दी स्वस्थ हो जाइए।' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'कितनी सुंदर और क्यूट हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इसके अलावा और यूजर्स ने अभिनेत्री के लुक की तारीफ की है। 




यह खबर भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना ने कुरनूल में हुए दर्दनाक बस हादसे पर जताया दुख, बोलीं- ‘यह दिल दहला देने वाली घटना थी’

रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट
रश्मिका मंदाना इन दिनों मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' का हिस्सा है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में कुछ एक कैमियो और सरप्राइज भी हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी दर्शकों को प्रभावित कर रही है। इस फिल्म ने अभी तक पांच दिनों में 65.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें