फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महाकाव्य को पर्दे पर उतारना आसान काम नहीं’: रश्मिका और विजय ने की ‘रामायण’ की तारीफ, पोस्ट शेयर कर कही यह बात

Fri, 06 Nov 2026 03:09 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • ‘रामायण’ की रिलीज के बाद फिल्मी दुनिया के सेलेब्स भी फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। 
  • अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और उनके पति विजय देवरकोंडा ने भी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट किया। 
  • इसमें उन्होंने रामायण की कास्ट से लेकर पूरी टीम को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की प्रशंसा दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्स भी कर रहे हैं। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की है। जानें कपल ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा? 

‘रामायण’ पर क्या था एक्ट्रेस का पोस्ट? 

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना ने ‘रामायण’ के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर फिल्म की खूब तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, ‘रणबीर, ढेर सारा प्यार और मैं आपको भगवान राम के रूप में देखने के लिए उत्सुक हूं। साई, आपको ढेर सारा प्यार और वर्चुअल हग भेज रही हूं। जैसा कि मैंने आपको बताया था, सीता के रूप में आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आपको चमकते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार है। यश सर, मैंने हमेशा आपके काम की सराहना की है। आपको रावण के किरदार में देखना बेहद उत्सुकता भरा है।'

Trending Videos

फिल्म 'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

निर्माता-निर्देशक की भी तारीफ 
अपनी स्टोरी मेंं आगे रश्मिका मंदाना ने निर्माता और निर्देशक की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'नमित मल्होत्रा और ए आर रहमान सर इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में अपना दिल और जान लगाने वाले हर एक व्यक्ति को, मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। नितेश तिवारी सर, महाकाव्य को पर्दे पर उतारना कोई आसान काम नहीं है। मैं सिर्फ कल्पना कर सकती हूं कि इसे बनाने में कितना प्यार, समर्पण लगा होगा। पूरी कास्ट को, आप सभी इस खूबसूरत कहानी में अपना कुछ खास योगदान देंगे। आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपकी सभी प्रार्थनाएं और मनोकामनाएं पूरी हों।'

फिल्म 'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

विजय ने भी की फिल्म को सराहा 
विजय देवरकोंडा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘फिल्म रामायण की पूरी टीम को शानदार रिलीज और गौरवशाली जीत की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह भारतीय सिनेमा के लिए एक और बड़ी छलांग साबित होगी, जो हमारी कहानियों, संस्कृति और कल्पना को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाएगी और ग्लोबल लेवल पर प्रभाव डालेगी। मैं रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश को पर्दे पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'
 

विज्ञापन

फिल्म रामायण - फोटो : अमर उजाला
'रामायण' के बारे में 
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' महाकाव्य पर आधारित दो भाग वाली फिल्म का पहला हिस्सा है।
  • इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं।
  • अनुपम खेर ने जटायु को आवाज दी है, जो रामायण में अहम भूमिका निभाते हैं।
  • फिल्म में रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
  • नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें