फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapper Singer Badshah: कानूनी मुसीबत में फंसे रैपर-सिंगर बादशाह, 'बवाल' गाने के संबंध में केस दर्ज

Fri, 15 Nov 2024 09:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। एक मीडिया कंपनी ने उन पर केस दर्ज कराया है। कंपनी का आरोप है कि रैपर के साथ हुए एक समझौते में तय राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपर बादशाह पर एक मीडिया कंपनी ने केस दर्ज कराया है। कंपनी का आरोप है कि बादशाह ने एक करार के तहत तय फीस का भुगतान नहीं किया है। दरअसल, रैपर के 'बवाल' गाने को लेकर कंपनी का करार हुआ। लेकिन, कंपनी का कहना है कि निर्माण और प्रचार से जुड़ी सभी सेवाएं पूरी करने के बाद भी बादशाह ने कथित तौर पर इस प्रक्रिया में शामिल लोगों को भुगतान नहीं किया है। 

विज्ञापन

झूठे आश्वासन देने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने बादशाह पर आरोप लगाया है कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद बादशाह ने केवल झूठे आश्वासन दिए और हकीकत में कोई भुगतान किए बिना भुगतान की डेडलाइन टाल दी। बवाल गाने में बादशाह और अमित उचाना नजर आए हैं। यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ है। बादशाह के निजी चैनल पर रिलीज होने के बाद से यूट्यूब पर इसे 15 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। 
Pushpa 2 Trailer: कितने समय का होगा पुष्पा 2 के ट्रेलर का रन टाइम, जिसमें दिखेगा अल्लू का भरपूर एक्शन-थ्रिलर

पिछले साल भी कानूनी मुसीबत में फंसे
मीडिया कंपनी का दावा है कि उन्होंने गाने के निर्माण और प्रचार के लिए काफी पैसा खर्च किया। कंपनी का कहना है कि उसकी तरफ से किए गए काम और कोशिशें बादशाह की ब्रांड इमेज चमकाने और सार्वजनिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने में मददगार रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब बादशाह को कानूनी मुद्दों का सामना करना पड़ा है। पिछले साल, उन्हें ऑनलाइन सट्टेबाजी एप फेयरप्ले को बढ़ावा देने में भागीदारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल के सामने पेश होना पड़ा था।
Alia Bhatt: भाभी आलिया को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों पर बिफरीं ऋद्धिमा कपूर, बोलीं- नहीं पड़ा कोई फर्क
विज्ञापन

इंडियन आइडल में निभा रहे जज की भूमिका
फैंस के बीच बादशाह काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'खूबसूरत', 'बजरंगी भाईजान', 'सनम रे', 'कपूर एंड संस', 'सुल्तान', 'बार बार देखो', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'वीरे दी वेडिंग', 'लवयात्री', 'खानदानी शफाखाना', 'दबंग 3', 'स्ट्रीट डांसर 3डी', 'जवान' जैसी फिल्मों में गाने गाए हैं। इन दिनों वे इंडियन आइडल 15 में जज की भूमिका निभा रहे हैं। 
Mukesh Rawal: लंका के नहीं, ये हैं भारत के सबसे चर्चित विभीषण, अब तक कोई दूसरा कलाकार नहीं दे पाया मात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें